About: http://data.cimple.eu/claim-review/2b527d4a067eb3daa127e66e53086dafbf8d6f8bc2295b2bc41eb3bd     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर मुस्कान खान की तस्वीर लगाई गई है। वायरल वीडियो में एक लेजर शो पर कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद का चेहरा बन चुकी मुस्कान खान की तस्वीर उभरती नजर आ रही है। एक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कर्नाटक हिसाब मामला को देखते हुए इमारत के बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर मुस्कान की फोटो लगाई गई है। अल्लाह हू अकबर।” (उपरोक्त पोस्ट को अक्षरश: लिखा गया है।) वहीं, एक अन्य फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “बुर्ज खलीफा पर मुस्कान की तस्वीर माशा अल्लाह.” (उपरोक्त पोस्ट को अक्षरश: लिखा गया है।) दुबई के बुर्ज खलीफा पर मुस्कान खान की तस्वीर लगाई गई है, दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने इसे inVid टूल की मदद से कुछ की-फ्रेम्स में बदला। एक की-फ्रेम के साथ गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें कोई मीडिया रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। दावे की पड़ताल के लिए कुछ कीवर्ड की मदद से गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें Whatson नामक वेबसाइट द्वारा 4 जनवरी 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या पर बुर्ज खलीफा पर लेजर शो 31 मार्च, 2022 तक जारी रहेगा। बता दें, इसमें इस बात का भी उल्लेख है कि 31 मार्च तक चलने वाले लेजर शो, नए साल पर दिखाए जाने वाले लेजर शो की तरह ही होंगे। गौरतलब है कि बुर्ज खलीफा में दुनिया की सबसे बड़ी एलईडी स्क्रीन है। हमने इस संबंध में कुछ कीवर्ड्स की मदद से यूट्यूब पर सर्च करना शुरू किया। जहां हमें वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दो और वीडियो प्राप्त हुए। लेकिन प्राप्त वीडियोज किसी आधिकारिक मीडिया संस्थान द्वारा अपलोड नहीं किए गए थे, इसलिए हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए बुर्ज खलीफा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खोजना शुरू किया। बुर्ज खलीफा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम पर मुस्कान खान से जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी पोस्ट नहीं किया गया है। हमने वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान बुर्ज खलीफा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सर्च करना शुरू किया। इस कड़ी में हमें 6 जनवरी, 2022 को बुर्ज खलीफा के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ। इस वीडियो में वायरल वीडियो में दिख रहे लेजर शो जैसे सीन नज़र आए। हालांकि, वायरल वीडियो में इस वीडियो के साथ-साथ अन्य वीडियो से भी कुछ चीजें जोड़ी गई हैं। जैसे वीडियो में नीचे दिख रहे म्यूजिकल फाउंटेन को, शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर हुई स्क्रीनिंग के दौरान देखा जा सकता है। पहला फ्रेम दूसरा फ्रेम तीसरा फ्रेम चौथा फ्रेम इस तरह हमारी पड़ताल में साफ है कि सोशल मीडिया पर हिजाब गर्ल के नाम से मशहूर मुस्कान खान की कोई तस्वीर बुर्ज खलीफा पर नहीं लगाई गई। एडिटेड वीडियो गलत दावे के साथ वायरल है। Result: Manipulated Media Whatson: https: //whatson.ae/2022/01/burj-khalifa-laser-show-2022 यूट्यूब: https: //www.youtube.com/watch? वी = 5Baa1iurfsM फेसबुक: https: //www.facebook.com/BurjKhalifa/videos/1049054765673402/ ट्विटर: https: //twitter.com/iamsrk/status/1190690106203492352 Self Analysis किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Saurabh Pandey January 12, 2024 Shubham Singh April 3, 2023 Arjun Deodia January 19, 2023
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software