About: http://data.cimple.eu/claim-review/2c133e0ccbfbd36450fd4d24ed866060471c6ab0d976e4a93f6c5407     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : पुरी रथ यात्रा में भक्तों की भीड़ की तस्वीर को राम मंदिर का बताकर किया जा रहा है शेयर विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भीड़ की वायरल तस्वीर अयोध्या राम मंदिर की नहीं है, बल्कि जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा की है। तस्वीर को अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jan 24, 2024 at 04:11 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। देश के कोने-कोने से भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बड़ी तादाद में भीड़ को देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीर अयोध्या में राम भक्तों की है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर अयोध्या राम मंदिर की नहीं है, बल्कि जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा की है। तस्वीर को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। तस्वीर का अयोध्या राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘Ramesh Chauhan Jaunsari’ ने वायरल तस्वीर (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है,”अयोध्या में राम भक्तों की अद्भुत भीड़।। जय श्री राम*” कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। इस दौरान हमें ये तस्वीर एबीपी लाइव की मराठी वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में मिली। 21 जून 2023 को प्रकाशित खबर के मुताबिक, वायरल तस्वीर जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के दौरान की है। यहां कई अन्य तस्वीरें भी देखी जा सकती है। सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीर एनडीटीवी की वेब स्टोरी पर मिली। यहां भी इसे 2023 जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा का बताया गया है। वायरल तस्वीर से जुड़ी जानकारी टाइम्स कंटेंट की वेबसाइट पर भी मिली। 20 जून 2023 को तस्वीर के साथ लिखा गया, “पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा: भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान भक्तों की भीड़।” यहां रथ यात्रा की कई अन्य तस्वीरें भी मौजूद हैं। 20 जून 2023 को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस रथ यात्रा की तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें इसे जगन्नाथ रथ यात्रा बताया गया है। वायरल तस्वीर से जुड़ी जानकारी अन्य कई वेबसाइट पर देखी जा सकती है। हमने ओडिशा के स्थानीय न्यूज पोर्टल ओडिशा डायरी के एडिटर रश्मि रंजन परिदा के साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, “यह तस्वीर पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा की है।” अंत में हमने वायरल तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर उत्तराखण्ड के विकासनगर का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भीड़ की वायरल तस्वीर अयोध्या राम मंदिर की नहीं है, बल्कि जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा की है। तस्वीर को अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : अयोध्या में राम भक्तों की अद्भुत भीड़। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Ramesh Chauhan Jaunsari - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software