About: http://data.cimple.eu/claim-review/2c944963c10c4d69286a83c4a6e041f2aadc4b8b582c2650fb979edd     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: मास्क को माइक्रोवेव में सेनिटाइज करने का दावा करने वाली पोस्ट फिर से वायरल कपड़े के बने मास्क को सेनिटाइज करने के लिए इसे माइक्रोवेव में दो से तीन मिनट तक गर्म नहीं करना चाहिए, बल्कि साबुन और पानी से धो लेना चाहिए। वायरल पोस्ट फर्जी है। - By: Urvashi Kapoor - Published: Jul 27, 2020 at 07:01 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फिर से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कपड़े से बने मास्क को माइक्रोवेव में रख कर सेनिटाइज किया जा सकता है। विश्वास न्यूज ने कुछ समय पहले भी इस पोस्ट का सच सामने रखा था। यह दावा फर्जी है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Catherine Russell ने पोस्ट करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन लिखा, जिसका हिंदी अनुवाद है: जो लोग कपड़े का मास्क इस्तेमाल करते हैं, वो इसे इस्तेमाल करने के बाद एक जिपलॉक पैक में डाल कर इसे दो से तीन मिनट के लिए माइक्रोवेव करें तो यह सेनिटाइज हो जाएगा। हर बार पहनने के बाद ऐसा करें। पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल इस पोस्ट के साथ किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने इंटरनेट पर तमाम तरीकों को खोजा, जिससे कपड़े वाले मास्क को सेनिटाइज किया जा सकता है। सेंटर्स ऑफ डिजीज कंट्रोल्स एंड प्रिवेंशन (CDC) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कपड़े वाले मास्क को पहनने के बाद धोना जरूरी है। इस रिपोर्ट में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि कपड़े वाले मास्क को सेनिटाइज करने के लिए इसे माइक्रोवेव में रखा जाना चाहिए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की वेबसाइट पर घर पर बने फेस कवर्स को सेनिटाइज करने के कुछ तरीके बताए गए हैं। हालांकि, इसमें भी मास्क को सेनिटाइज करने के लिए 2 से 3 मिनट तक माइक्रोवेव में रखने के लिए नहीं कहा गया है। इस वायरल पोस्ट पर विश्वास न्यूज का डिटेल में किया गया फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने फार्मास्यूटिकल्स मैन्युफैक्चरर मेडिलाइफ के देवेश सचदेवा से बात की। उन्होंने बताया कि सेनिटाइज करने के लिए कपड़े के मास्क को माइक्रोवेव में गर्म नहीं करना चाहिए। अगर कोई एक ही मास्क को दोबारा इस्तेमाल करना चाहता है तो इसे साबुन व पानी से धो लेना चाहिए। फेसबुक पर यह पोस्ट Catherine Russell नाम के यूजर ने शेयर की है। जब हमने उनकी प्रोफाइल को स्कैन किया तो पाया कि यूजर की पर्सनल डिटेल्स उनकी प्रोफाइल पर नहीं दी गई है। निष्कर्ष: कपड़े के बने मास्क को सेनिटाइज करने के लिए इसे माइक्रोवेव में दो से तीन मिनट तक गर्म नहीं करना चाहिए, बल्कि साबुन और पानी से धो लेना चाहिए। वायरल पोस्ट फर्जी है। - Claim Review : मास्क को माइक्रोवेव में सेनिटाइज किया जा सकता है। - Claimed By : FB User: Catherine Russell - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software