About: http://data.cimple.eu/claim-review/3123dec960dd180d9424fe0d629fe6e4819d57f2eb577939412be3c7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली पुलिस के 200 कर्मियों ने नहीं दिया इस्तीफा, झूठे दावे से वीडियो वायरल दिल्ली पुलिस के जवानों के वीडियो को गलत दावे से वायरल किया जा रहा है। किसान आंदोलनों के समर्थन में दिल्ली पुलिस के 200 जवानों के सामूहिक इस्तीफे की खबर झूठी है। - By: ameesh rai - Published: Feb 2, 2021 at 08:30 PM - Updated: Feb 3, 2021 at 03:09 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवान नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ शेयर किए जा रहे कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलनों के समर्थन में दिल्ली पुलिस के 200 जवानों ने इस्तीफा दे दिया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला है। दिल्ली पुलिस के जवानों के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल विश्वास न्यूज को अपने फैक्ट चेकिंग वॉट्सऐप चैटबॉट (+91 95992 99372) पर भी ये दावा फैक्ट चेक के लिए मिला है। Ravi Kaithwar रवि कैथवार नाम के ट्विटर यूजर ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘अन्नदाताओ के समर्थन मे दिल्ली पुलिस में बगावत 200 पुलिसकर्मी बने बागी दिया सामूहिक इस्तीफा।’ इस ट्वीट में लिखी गई बातों को यहां ज्यों का त्यों पेश किया गया है। इस ट्वीट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले इस वीडियो को बारीकी से देखा। वायरल वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवानों को जय जवान-जय किसान का नारा लगाते सुना जा सकता है। विश्वास न्यूज ने जरूरी कीवर्ड्स से (दिल्ली पुलिस जय जवान जय किसान) इस दावे को इंटरनेट पर सर्च किया। हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 27 जनवरी 2021 को प्रकाशित एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें वही वीडियो है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने मुकरबा चौक पर आंदोलनरत किसानों को समझाने की प्रक्रिया के दौरान ये नारे लगाए थे। इस रिपोर्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज को इंडिया टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी ये वायरल वीडियो मिला। इस वीडियो रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस नॉदर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी ने अपने जवानों के बीच ये नारे लगवाए। इस वीडियो रिपोर्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल के दौरान हमें प्रसार भारती के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी ये वीडियो मिला। प्रसार भारती ने 29 जनवरी 2021 को इस वीडियो को ट्वीट किया है। इसमें भी बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने जवानों से जय जवान, जय किसान के नारे लगवाए। हमारी अबतक की पड़ताल में ये साबित हो चुका था कि दिल्ली पुलिस के वीडियो को गलत संदर्भ के साथ वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अब वायरल दावे के दूसरे हिस्से यानी दिल्ली पुलिस के 200 जवानों के इस्तीफे के दावे की पड़ताल की। हमें इंटरनेट पर सर्च के दौरान ऐसी कोई प्रामाणिक मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जो दिल्ली पुलिस के जवानों के इतने बड़े पैमाने पर इस्तीफे की पुष्टि करती हो। अगर 200 जवानों ने एक साथ इस्तीफा दिया होता, तो ये बड़ी खबर होती और प्रामाणिक मीडिया संस्थान इसकी रिपोर्टिंग जरूर करते। पड़ताल के दौरान विश्वास न्यूज को दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम डीसीपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किए गए कुछ ट्वीट मिले। एक फरवरी 2021 को किए गए ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कुछ दिनों से अराजक तत्व सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के त्यागपत्र की फेक न्यूज चला रहे हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले में चुरू, राजस्थान के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। इस ट्वीट को यहां नीचे देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने दिल्ली पुलिसकर्मियों के इस्तीफे के इस दावे के संबंध में दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम सेल से भी संपर्क किया। साइबर क्राइम सेल ने इसे फेक न्यूज बताया। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे को ट्वीट करने वाले यूजर Ravi Kaithwar रवि कैथवार की प्रोफाइल को स्कैन किया। ये ट्विटर प्रोफाइल अक्टूबर 2016 को बनाई गई है और यूजर शाहजहांपुर, यूपी के रहने वाले हैं। वायरल वीडियो और दावे को शेयर करने वाले यूजर एक खास पार्टी से जुड़े हुए भी हैं। निष्कर्ष: दिल्ली पुलिस के जवानों के वीडियो को गलत दावे से वायरल किया जा रहा है। किसान आंदोलनों के समर्थन में दिल्ली पुलिस के 200 जवानों के सामूहिक इस्तीफे की खबर झूठी है। - Claim Review : दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलनों के समर्थन में दिल्ली पुलिस के 200 जवानों ने इस्तीफा दे दिया है। - Claimed By : Ravi Kaithwar रवि कैथवार - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software