About: http://data.cimple.eu/claim-review/34cb448779170f5da0e9f0009f69ff13c32948eb299d16ec2a88886c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बंगाल के नगर निकाय चुनाव में AIMIM के 6 पार्षदों की जीत का दावा फर्जी - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 10, 2022 at 01:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक खबर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में नगर निकाय चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के 6 पार्षद जीत गए हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा फर्जी निकला। पड़ताल के मुताबिक, बंगाल में फरवरी में नगर निकाय का चुनाव हुआ था। मार्च में परिणाम आए थे। एआईएमआईएम के 6 पार्षद की जीत का दावा फर्जी है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर मोहम्मद अब्बास ने 6 अक्टूबर को एक पोस्ट में दावा किया कि बंगाल में नगर निकाय चुनाव में मजलिस के 6 पार्षद जीते #AIMIM #jindabad बहुत बहुत मुबारक हो। वायरल पोस्ट के क्लेम को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत गूगल ओपन सर्च से की। सबसे पहले वायरल पोस्ट में से संबंधित कीवर्ड टाइप करके गूगल सर्च किया। हमें पता चला कि फरवरी में हुए चुनाव के नतीजे मार्च में आए थे। 2 मार्च 2022 को नवभारत टाइम्स डॉट कॉम पर एक खबर में बताया गया कि पश्चिम बंगाल में हुए निकाय चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है। 107 नगरपालिकाओं पर हुए चुनाव में ममता बनर्जी की अगुआई वाली टीएमसी ने बढ़त बना ली है। टीएमसी का 102 नगरपालिकाओं पर कब्जा हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें। पड़ताल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन का एक ट्वीट मिला। इसमें एक ग्राफिक को शेयर करते हुए बंगाल के निकाय चुनाव के नतीजों के बारे में जानकारी दी गई थी। यह ट्वीट 2 मार्च 2022 को किया गया था। इसे नीचे देखा जा सकता है। इसमें कहीं भी एआईएमआईएम का जिक्र नहीं था। 3 मार्च 2022 को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर पब्लिश एक खबर में गताया गया कि तृणमूल कांग्रेस ने नगर निगमों के बाद नगरपालिकाओं (नपा) के चुनाव में भी जबर्दस्त जीत दर्ज की और 108 नपा में से 102 पर अपना झंडा गाड़ा। इनमें से 31 नपा में तो भाजपा खाता तक नहीं खोल पाई है। कांग्रेस का भी यही हाल रहा। बंगाल में 108 नगर पालिकाओं के चुनाव फरवरी 2022 में हुए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे के संबंध में दैनिक जागरण के कोलकाता ब्यूरो प्रमुख जेके वाजपेयी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल दावा फेक है। पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। फेसबुक यूजर मोहम्मद अब्बास एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। इनके फेसबुक पर चार हजार से ज्यादा फ्रेंड हैं। यूजर बरेली के रहने वाले हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में ‘बंगाल में नगर निकाय चुनाव में मजलिस के 6 पार्षद जीतने’ का दावा फर्जी साबित हुआ। - Claim Review : बंगाल में नगर निकाय चुनाव में मजलिस के 6 पार्षद जीते - Claimed By : फेसबुक यूजर मोहम्मद अब्बास - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software