About: http://data.cimple.eu/claim-review/37a8c918608570a057c81138282297a8305c29eb3dc0b8f6f9b445d2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : रूस में डेढ़ साल पहले हुए विमान हादसे के वीडियो को नेपाल का बताकर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में नेपाल विमान हादसे के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो रूस में डेढ़ साल पहले हुए विमान हादसे का है,जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Jan 16, 2023 at 02:19 PM - Updated: Feb 9, 2023 at 09:05 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहे यति एयरलाइंस का प्लेन लैंडिंग से पहले 15 जनवरी को दुर्घटना का शिकार को गया। इसी दुर्घटना से जोड़कर विमान हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से शेयर कर रहे हैं। वीडियो में विमान पहले लड़खड़ाता है, फिर पेड़ों के बीच में जाकर गिर जाता है और वहां पर आग की लंबी लपटें निकलने लगती है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल में हुए विमान हादसे का है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो रूस में डेढ़ साल पहले हुए विमान हादसे का है,जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट मे ? ट्विटर यूजर युनेश ने 16 जनवरी 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, “नेपाल विमान हादसा।” फेसबुक पर भी यूजर्स इस वीडियो को नेपाल विमान हादसे का बताकर शेयर कर रहे हैं। फेसबुक यूजर राकेश कलौनी ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है – पोखरा विमान हादसा। पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो इंडिया टुडे के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुई मिली। वीडियो को 17 अगस्त 2021 को शेयर किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, “रूस का हल्का सैन्य परिवहन विमान, Il-112V, एक जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलटों के मरने की आशंका जताई जा रही है।” प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट एपी न्यूज पर मिली। रिपोर्ट को 17 अगस्त 2021 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी प्रोटोटाइप सैन्य परिवहन विमान मास्को के बाहर परीक्षण उड़ान भर रहा था। विमान मॉस्को के पश्चिम में लगभग 45 किलोमीटर दूर कुबिंका हवाई क्षेत्र में उतरने जा रहा था। इसी दौरान जंगली इलाके में विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान में मौजूद तीनों पायलट की मौत हो गई थी। मिलिटरी डॉट कॉम, वियतनाम टाइम्स और पोलिश रेडियो ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था। अधिक जानकारी के लिए हमने काठमांडू के फ्रीलांस जर्नलिस्ट दीपक अधिकारी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो नेपाल विमान हादसे का नहीं है। बीबीसी में 15 जनवरी 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के क़रीब यति एयरलाइंस का एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी और लैंडिंग के पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव में लगे अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 68 लोगों के शव निकाले गए हैं। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव बुद्धिसागर लामिछाने ने इसे नेपाल की सबसे बड़ी घरेलू विमान दुर्घटना बताया है।” पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज ने फेक दावे को शेयर करने वाले ट्विटर यूजर के हैंडल की सोशल स्कैनिंग की। ट्विटर पर यूजर के तकरीबन तीन हजार फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर श्रीलंका का रहने वाला है। यूजर जनवरी 202 से सोशल मीडिया पर सक्रिय है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में नेपाल विमान हादसे के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो रूस में डेढ़ साल पहले हुए विमान हादसे का है,जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : नेपाल विमान हादसे का वीडियो। - Claimed By : ट्विटर यूजर युनेश - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software