About: http://data.cimple.eu/claim-review/3a903518caf3dc47c8d714d0fb4046198c31b3073768fa2d35e8dbd8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check काट-छांट कर चलाया जा रहा है ‘यूपी में साल में 52 बच्चे पैदा करती हैं महिलाएं’ वाला राहुल का बयान Viral Video ((यूपी की महिलायें हर सप्ताह एक बच्चा पैदा कर सकती हैं, ऐसी महिलाएं हैं जो साल में 52 बच्चे दे रही हैं।)) राहुल गांधी द्वारा मंच पर खड़े होकर ऐसा बयान देने वाला एक वीडियो क्लिप बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। नया धमाका @RahulGandhi का.. यूपी में ऐसी महिलाएं हैं जो हर हफ्ते 1 और साल में 12 बच्चे पैदा कर सकती हैं… अब इनको कोई जुतिया दे तो क्या गलत करें. pic.twitter.com/6j2ELVuMB6 — राज तिवारी (चौकीदार ) (@RajTiwa56444261) April 24, 2019 Investigation राहुल गांधी अक्सर अपने भाषणों को लेकर सोशल मीडिया में सुर्ख़ियों में रहते हैं। इस बार यूपी की महिलाओं पर कथित टिप्पणी वाला ऐसा वीडियो क्लिप हमें प्राप्त हुआ जिस पर भरोसा करना थोड़ा कठिन लग रहा था। हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाये इस बात का शायद ही किसी को अंदेशा रहता हो। हकीकत जानने के लिए हमने वायरल हो रहे वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जब हमने इसकी पड़ताल शुरू की तो कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स दिखाई दिए जिन्होंने इस तरह की वीडियो क्लिप्स शेयर की थी। सोशल मीडिया ट्वीटर पर शेयर किये गए ऐसे ही एक वीडियो को नीचे क्लिक कर देखा जा सकता है। अभी तक तो मंद बुद्धि तक सीमित था पर अब तो यह पागलपन की पराकाष्ठा है क्या इन्हें देश की सत्ता सौंप दें। #हे_भगवान_चमचों_को_ऊपर_बुला_ले यूपी में ऐसी महिलाएं हैं जो हर सप्ताह एक बच्चा पैदा कर सकती हैं। ऐसी महिलाएं हैं जो साल में 52 बच्चे दे रही हैं। #राउल_विंसी pic.twitter.com/ydwzIvtwFN — JP SANCHOLI (चौकीदार) (@JPSancholi1) April 24, 2019 वायरल हो रहे वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल से Chowkidar Archana sharma ने भी ट्वीट किया है जिसे नीचे क्लिक कर देखा जा सकता है. यूपी में ऐसी महिलाएं है जो हर सप्ताह 1 बच्चा पैदा कर सकती है…… ऐसी महिलाएं भी है जो साल में 52 बच्चे दे रही है: श्री राहुल गांधी जी pic.twitter.com/CsoInNLQyY — Chowkidar Archana Sharma…. (@ARCHANA2371226) April 25, 2019 इमेज रिवर्स की मदद हमें ख़बर की तह तक नहीं ले जा पाई। अब बारी थी गूगल को खंगालकर सच्चाई सामने लाने की। कुछ कीवर्ड्स के प्रयोग के बाद हमें एक वीडियो दिखा जो करीब 8 साल पुराना था और इसे इंडिया टीवी ने अपलोड किया था। इस वीडियो को पूरा देखने के बाद हमें पता चला कि राहुल गांधी ने RTI में मिले जवाब के बारे में कहा था कि कैसे साल में पैदा 52 बच्चे एक ही महिला के नाम पर दर्ज कर फर्जीवाड़ा चलाया जा रहा है। वायरल हो रहे तथ्यों को जानने के लिए इस वीडियो को 5:24 सैकेंड से देखा जा सकता है। वीडियो में राहुल गांधी एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। यह जनसभा यूपी के फूलपुर में आयोजित की गई थी। इसी वीडियो के एक हिस्से को आधा काट कर वायरल किया जा रहा है। Result: Misleading Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 12, 2025 Komal Singh February 11, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software