About: http://data.cimple.eu/claim-review/3f5f309cdf655e8efed9be2fb2fc5ca9e56e894f28dd259baa492e87     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: चंद्रयान-3 मिशन में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नाम पर वायरल वीडियो AI क्रिएटेड और मार्स की क्लिप्स से मिलकर बना चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लाइव वीडियो के नाम पर वायरल मल्टीमीडिया भ्रामक है। वायरल वीडियो तीन अलग-अलग वीडियो से मिलाकर बनाया गया है, जिसमें एक एआई क्रिएटेड है, जबकि दो अन्य वीडियो नासा के मंगल ग्रह से संबंधित हैं। - By: Abhishek Parashar - Published: Aug 31, 2023 at 04:25 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने के बाद प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर अपना काम शुरू कर चुका है। रोवर लगातार चंद्रमा की तस्वीरें और वीडियो भेज रहा है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) की तरफ से सार्वजनिक किया जा रहा है। इसी संदर्भ में तीन अलग-अलग वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की लाइव तस्वीर है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो वास्तव में तीन अलग-अलग वीडियो को जोड़कर बनाया गया है। पहला वीडियो एआई टूल की मदद से क्रिएट किया गया है, जिसे चंद्रयान-3 से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। वहीं, दूसरा और तीसरा वीडियो अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा की तरफ से मंगल ग्रह पर भेजे गए रोवर का बनाया हुआ वीडियो है। चंद्रयान-3 से संबंधित वीडियो और तस्वीरों को इसरो की वेबसाइट और इसके आधिकारिक सोशल हैंडल पर देखा जा सकता है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया मीडिया यूजर ‘Bhuwanesh Sharma’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की लाइव तस्वीर। #Chandrayan3.Thanks ISRO.” कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल पहला वीडियो जांच वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को निकालकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर ‘University of Aberdeen’ नामक यू-ट्यूब चैनल पर करीब तीन महीने अपलोड किया हुआ वीडियो मिला, जिसमें मेटा के एआई टूल SAM की मदद से बनाया गया है। वायरल वीडियो के विजुअल को इस वीडियो के 0.30 सेकेंड के फ्रेम से देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “यूनिवर्सिटी ऑफ एबेरडीन के शोधकर्ताओं की टीम ने मेटा एआई के सेगमेंट एनीथिंग मॉडल (SAM) की मदद से एक यूनिवर्सल क्रेटर डिटेक्शन अल्गोरिद्म (सीडीए) का निर्माण किया है।” स्पष्ट है चंद्रयान-3 के नाम से वायरल हो रहा वीडियो एआई टूल की मदद से बनाया गया है। नीचे दर्शाए गए कोलाज में दोनों तस्वीरों के बीच की समानता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। दूसरा वीडियो जांच वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह वीडियो इसी चैनल पर मिला, जिसे दो महीने पहले अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “यह नासा के मार्स रोवर क्यूरोसिटी पर मौजूद MAHLI के द्वारा खींची गई तस्वीर है।” नासा की वेबसाइट पर हमें यह ऑरिजिनल तस्वीर भी मिली, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है। नीचे दर्शाए गए कोलाज में ऑरिजिनल तस्वीर और वायरल तस्वीर के बीच की समानता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। तीसरा वीडियो जांच वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर ‘SoM ET’ यू-ट्यूब चैनल पर ही करीब एक महीने अपलोड किया हुआ वीडियो मिला, जो वायरल वीडियो का लंबा वर्जन है। दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें नजर आ रहा विजुअल नासा के मार्स मिशन का ही है। नासा की वेबसाइट पर भी यह तस्वीर मौजूद है, जिसे मार्स के Perseverance Rover ने खींचा था। वायरल वीडियो में अंत में जो विजुअल नजर आ रहा है, वह भी चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर की तरफ से अब तक भेजे गए किसी भी विजुअल से मेल नहीं खाता है। चंद्रयान-3 के नाम पर वायरल इन वीडियो को लेकर हमने एयरोस्पेस एक्सपर्ट गिरीश लिंगन्ना से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 से संबंधित सभी वीडियो और तस्वीरों को इसरो की वेबसाइट और उसके आधिकारिक हैंडल पर ही जारी किया जा रहा है। वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल फेसबुक पर अप्रैल 2013 से सक्रिय है। इस प्रोफाइल को फेसबुक पर करीब छह हजार लोग शेयर करते हैं। चंद्रयान-3 से संबंधित अन्य वायरल औ फेक दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लाइव वीडियो के नाम पर वायरल मल्टीमीडिया भ्रामक है। वायरल वीडियो तीन अलग-अलग वीडियो से मिलाकर बनाया गया है, जिसमें एक एआई क्रिएटेड है, जबकि दो अन्य वीडियो नासा के मंगल ग्रह से संबंधित हैं। - Claim Review : चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की लाइव तस्वीर। - Claimed By : FB User-Bhuwanesh Sharma - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software