About: http://data.cimple.eu/claim-review/410744390d3e6fb883a7bd0a9b048000df335df087f945f4421477ea     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हिमा दास के डीएसपी नियुक्त होने की एक साल पुरानी खबर भ्रामक दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में हिमा दास को हाल-फिलहाल में डीएसपी बनाए जाने का वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। हिमा दास को फरवरी 2021 में असम पुलिस में उप अधीक्षक (DSP) बनाया गया था। - By: Pragya Shukla - Published: Sep 15, 2022 at 03:06 PM - Updated: Sep 17, 2022 at 10:49 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पुलिस की वर्दी पहने भारतीय खिलाड़ी हिमा दास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। हफ्ते 10 दिन के अंदर कई यूजर्स ने इसे हाल का मामला समझकर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। फरवरी 2021 में हिमा दास को असम पुलिस में उप अधीक्षक (DSP) बनाया गया था, हाल-फिलहाल में नहीं। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर अमन श्रीवास्तव ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “गोल्डन गर्ल #हिमा दास को असम पुलिस में DSP के पद पर नियुक्त होने की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ….कठिन परिश्रम कर देश के लिए गोल्ड जीतने का सपना लेकर ट्रैक पर दौड़ने वाली, देश और देशवासियों को गर्व का अनुभव कराने वाली हिमा दास को प्रणाम।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 26 फरवरी 2021 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, गुवाहाटी में आयोजित एक समारोह के दौरान असम सरकार ने हिमा दास को पुलिस उप अधीक्षक (DSP) बनाया था। अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर पढ़ा जा सकता है। पड़ताल के दौरान हिमा दास को डीएसपी बनाए जाने के समारोह का वीडियो द प्रिंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 27 फरवरी 2021 को अपलोड किया गया था। वीडियो में साफ तौर पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को हिमा दास के कंधों पर सितारे लगाते हुए देखा जा सकता है। हमने सर्च को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें हिमा दास के इंटरव्यू का एक वीडियो इंडिया टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो को 27 फरवरी 2021 को अपलोड किया गया था। पुलिस उप अधीक्षक चुने जाने को लेकर हिमा दास ने कहा था, “वह बचपन से पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखती आई हैं। स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और यह मेरी मां का भी सपना था। वह दुर्गा पूजा के दौरान मुझे खिलौने में बंदूक दिलाती थीं। मां कहती थीं कि मैं असम पुलिस की सेवा करूं और अच्छी इंसान बनूं।’ असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी 26 फरवरी 2021 को ट्वीट कर हिमा दास को बधाई दी थी। पड़ताल के दौरान हमें हिमा दास की वायरल तस्वीर उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 26 फरवरी 2021 को शेयर मिली। साल 2021 में असम की सोनोवाल कैबिनेट ने राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों के क्लास वन और क्लास टू में खिलाड़ियों को अधिकारियों के रूप में नियुक्त करने के लिए खेल नीति में संशोधन किया था। इस नई नीति के तहत ही हिमा दास को डीएसपी नियुक्त किया गया था। अधिक जानकारी के लिए हमने असम के स्थानीय पत्रकार राहुल करमाकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। साल 2021 में हिमा दास को डीएसपी बनाया गया था।” पड़ताल के अंत में विश्वास न्यूज़ ने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर अमन श्रीवास्तव की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से हमें पता चला कि फेसबुक पर यूजर के 2068 मित्र और 118 फॉलोअर्स हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर मई 2022 से सक्रिय है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में हिमा दास को हाल-फिलहाल में डीएसपी बनाए जाने का वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। हिमा दास को फरवरी 2021 में असम पुलिस में उप अधीक्षक (DSP) बनाया गया था। - Claim Review : हिमा दास को असम पुलिस में DSP के पद पर नियुक्त किया गया। - Claimed By : अमन श्रीवास्तव - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software