About: http://data.cimple.eu/claim-review/414003425a06410f0328db10eef79dd770f709437e535a76236c9649     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 2019 में MP में BJP के विरोध का वीडियो हर घर तिरंगा अभियान के नाम पर भ्रामक दावे से वायरल मध्य प्रदेश में 2019 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार के एक फैसले के विरोध में किए गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के वीडियो को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Aug 9, 2022 at 01:27 PM नई दिल्ली (विश्नास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कई नेताओं को वंदे मातरम् का गलत पाठ करते हुए देखा और सुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा हैं, जो हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों पर तिरंगा फहराने निकले थे, लेकिन जब जनता ने उनसे राष्ट्रगीत सुनाने के लिए कहा तो वे बगले झांकने लगे। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। वायरल हो रहा वीडियो पुराना है, जिसे हाल का बताते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ कर वायरल किया जा रहा है। दरअसल 2019 में जब मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी, तब उन्होंने सचिवालय में कर्मचारियों के वंदे मातरम् गाने पर रोक लगा दी थी। तत्कालीन कमलनाथ सरकार के इस फैसले का बीजेपी ने पुरजोर विरोध किया था और वायरल हो रहा वीडियो उसी विरोध प्रदर्शन से संबंधित है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Jaya Singh’ ने वायरल वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, ”ये घर-घर तिंरगा फहराने को निकले थे 😂 भीड़ ने राष्ट्र गीत सुनाने को बोला तो चड्डी पीली हो गई 😂#भाजपा_विधायक रामेश्वर शर्मा से राष्ट्र गीत वंदे मातरम को सुने 😂🙊😂 Hitesh Singh”. कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो में न्यूज तक का लोगो नजर आ रहा है। संबंधित की-वर्ड्स के साथ सर्च करने पर न्यूज तक के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर चार जनवरी 2019 को अपलोड किया हुआ ओरिजिनल वीडियो बुलेटिन मिला, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सचिवालय में वंदे मातरम पर रोक लगाए जाने के बाद बीजेपी के विरोध प्रदर्शन का है। इस विरोध प्रदर्शन के बाद आज तक के संवाददाता रवीश पाल ने विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से वंदे मातरम् गाने को कहा, लेकिन उनमें से कई ऐसा नहीं कर पाए। वायरल वीडियो में नजर आ रहे नेता बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ही हैं। उन्होंने अपनी आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल से दो जून 2019 को वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह वंदे मातरम् विवाद को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूज रिपोर्ट्स से उपरोक्त घटनाक्रम की पुष्टि होती है। न्यूज 18 की एक जनवरी 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मध्यप प्रदेश में हाल ही में बनी कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर रोक लगा दी है। कमलनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि राज्यक सचिवालय के बाहर हर महीने की पहली कामकाजी तारीख को वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा। कर्मचारियों को कहा गया है कि वे जनता के कल्याहण के कामों पर ध्याीन दें। कमलनाथ के इस फैसले पर भाजपा ने निशाना साधा है।’ हालांकि, विरोध के बाद तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया था। मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल से इसकी जानकारी दी गई थी। वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने आज तक के संवाददाता रवीश पाल से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह 2019 का वीडियो है, जब बीजेपी कार्यकर्ता तत्कालीन कमलनाथ सरकार के सचिवालय में वंदे मातरम् पर रोक लगाए जाने के फैसले का विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा हैं। गौरतलब है कि 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत दो अगस्त से हुई है। वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब बीस हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: मध्य प्रदेश में 2019 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार के एक फैसले के विरोध में किए गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के वीडियो को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : हर घर तिरंगा अभियान के दौरान वंदे मातरम नहीं गा पाए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा। - Claimed By : FB User- Jaya Singh - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software