About: http://data.cimple.eu/claim-review/4324d1424a4d38ebb233bb46853cf59632a32206ab7d737de9522e09     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : केंद्र सरकार ने नहीं शुरू की ‘ब्लड ऑन कॉल’ सेवा, वायरल दावा भ्रामक केंद्र सरकार ने ‘ब्लड ऑन कॉल’ सेवा नहीं शुरू की है। 104 नंबर पर कॉल कर ब्लड मंगाने का दावा भ्रामक है। महाराष्ट्र सरकार ने पहले इस सेवा को राज्य में शुरू किया था, लेकिन 2022 में इसे बंद कर दिया गया। कुछ राज्यों में 104 टोल फ्री नंबर अलग-अलग सेवाओं से जुड़ा हुआ है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Nov 24, 2023 at 03:47 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आम लोगों से जोड़कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत में ‘ब्लड ऑन कॉल’ सेवा शुरू कर गई है। इसके तहत 104 पर कॉल करने पर 40 किमी के दायरे में चार घंटे के अंदर ब्लड पहुंचा दिया जाएगा। यूजर्स इस मैसेज को शेयर करने की अपील भी कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि केंद्र सरकार ने ऐसी कोई सेवा शुरू नहीं की है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने भी इस दावे को भ्रामक बताया है। हालांकि, कुछ राज्यों में 104 नंबर अलग-अलग सेहत सेवाओं से जुड़ा हुआ है। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने पोस्ट को शेयर कर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया। फेसबुक यूजर Vikash Gupta (आर्काइव लिंक) ने 20 नवंबर को एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा है, “सरकार की नई सेवा… आज से भारत में खून की जरूरत के लिए ‘104’ एक विशेष नंबर होगा। ‘ब्लड ऑन कॉल’ इस सेवा का नाम है… इस नंबर पर कॉल करने के बाद 40 किमी के दायरे में चार घंटे के भीतर रक्त पहुंचा दिया जाएगा.. 450 / बोतल प्लस परविहन रु। 100. कृपया इस संदेश को फॉरवर्ड करें। यह सुविधा कई लोगों की जान बचा सकती है। कृपया दूसरे ग्रुप में सर्कुलेट करें।” पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन इसको साबित करती ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली। सर्च में हमें प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के एक्स अकाउंट से इस संबंध में की गई पोस्ट (आर्काइव लिंक) मिली। 26 अगस्त 2023 को इस पोस्ट में जानकारी दी गई कि भारत सरकार ने ‘ब्लड ऑन कॉल’ जैसी कोई सेवा नहीं शुरू की है। हालांकि, पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि कुछ राज्यों में इस नंबर का प्रयोग अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाता है। 8 अप्रैल 2022 को टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल से ‘ब्लड ऑन कॉल’ सेवा बंद कर दी है। इसके तहत 104 नंबर पर कॉल करके राज्य में ब्लड मंगाया जा सकता था। लॉन्च के आठ साल के भीतर इस सेवा को बंद कर दिया गया। इस बारे में दैनिक जागरण नेशनल ब्यूरो के हेड आशुतोष झा ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसी कोई सेवा शुरू नहीं की गई है। इसके बाद कीवर्ड से सर्च में हमें पता चला कि कछ राज्यों में 104 नंबर अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा हुआ है। 21 मई 2019 को माई गवर्नमेंट की वेबसाइट पर मौजूद ब्लॉग में लिखा है मध्य प्रदेश में टोल फ्री नंबर ‘104-हेल्थ हेल्पलाइन’ सेवा प्रारंभ की गई है। यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड भोपाल, मध्यप्रदेश के माध्यम से शुरू की गई है। इसके तहत लोगों को उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। 17 अगस्त 2022 को यूपी के शाहजहांनपुर से हिन्दुस्तान में छपी खबर में दिया गया है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 डायल करना होगा। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि 104 टोल फ्री नंबर पर हॉस्पिटल्स ऑन व्हील्स की सुविधा उपलब्ध है। असम सरकार की हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की वेबसाइट पर दिया गया है कि 104 पर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। इससे साफ होता है कि कुछ राज्यों में टोल फ्री नंबर 104 पर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं। टोल फ्री नंबर 104 को लेकर भ्रामक जानकारी शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। कुशीनगर में रहने वाले यूजर के करीब 1200 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: केंद्र सरकार ने ‘ब्लड ऑन कॉल’ सेवा नहीं शुरू की है। 104 नंबर पर कॉल कर ब्लड मंगाने का दावा भ्रामक है। महाराष्ट्र सरकार ने पहले इस सेवा को राज्य में शुरू किया था, लेकिन 2022 में इसे बंद कर दिया गया। कुछ राज्यों में 104 टोल फ्री नंबर अलग-अलग सेवाओं से जुड़ा हुआ है। - Claim Review : भारत में 'ब्लड ऑन कॉल' सेवा शुरू कर गई है। - Claimed By : FB User- Vikash Gupta - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software