About: http://data.cimple.eu/claim-review/43e776b3af5004674c4918d2273f57469b4a6bf89ef96b236e12b793     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: यह कोई असली अल्बिनो चमगादड़ नहीं, एक सॉफ्ट टॉय है विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह कोई असली चमगादड़ नहीं, बल्कि एक सॉफ्ट टॉय है, जिसे एक रूसी कलाकार ने बनाया है। असली अल्बिनो चमगादड़ ऐसे नहीं दिखते। - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 1, 2021 at 05:50 PM - Updated: Jul 1, 2021 at 06:28 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक सफ़ेद रंग के चमगादड़ को देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह एक असली चमगादड़ है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह कोई असली चमगादड़ नहीं, बल्कि एक सॉफ्ट टॉय है जिसे एक रूसी कलाकार ने बनाया है। असली अल्बिनो चमगादड़ ऐसे नहीं दिखते। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक पेज Mindless ने यह पोस्ट शेयर किया, जिसमें डिस्क्रिप्शन में लिखा था: “Meet the lovely Albino Bat Soooo Cute na ?????” जिसका हिंदी अनुवाद होता है प्यारे अल्बिनो बैट से मिलें। बहुत क्यूट ना ?????” पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत करते हुए सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से वायरल तस्वीर को सर्च किया। हमें इस तस्वीर के जैसी ही तस्वीरें www.etsy.com पर मिलीं। यहां मौजूद जानकारी के अनुसार, इसे yastanna नाम की एक कलाकार ने बनाया था। हमने उन्हें इसी साइट के ज़रिये कॉन्टैक्ट किया और इस तस्वीर में दिए गए चमगादड़ के बारे में पूछा। उन्होंने जवाब में बताया कि ये उन्हीं के द्वारा बनाया गया एक खिलौना है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा नाम अन्ना यस्त्रेज़ेमबोव्स्काया है और वो रूस की रहने वाली हैं। हमें वायरल तस्वीरें अन्ना के इंस्टाग्राम पर भी अपलोडेड मिलीं। अल्बिनो चमगादड़ के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए हमने जानी-मानी कायरोपटेरोलॉजिस्ट(Chiropterologist ) भार्गवी श्रीनिवास से संपर्क साधा। उन्होंने इस तस्वीर को देख कर कहा “यह कोई असली चमगादड़ नहीं है। चमगादड़ की फिजियोलॉजी अलग होती है। किसी भी प्रजाति के चमगादड़ के चेहरे का आकार इतना गोल नहीं होता। न ही इनके ऐसे कान होते हैं। यह बात सही है कि चमगादड़ भी अल्बिनो होते हैं, मगर ये चमगादड़ असली अल्बिनो चमगादड़ नहीं है।” असली अल्बिनो चमगादड़ की तस्वीरें यहां इस वीडियो में देखी जा सकती हैं। फेसबुक पर यह पोस्ट Mindless नामक यूजर ने शेयर की थी। इस यूजर की प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि यूजर के 7.5K फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह कोई असली चमगादड़ नहीं, बल्कि एक सॉफ्ट टॉय है, जिसे एक रूसी कलाकार ने बनाया है। असली अल्बिनो चमगादड़ ऐसे नहीं दिखते। - Claim Review : Meet the lovely Albino Bat Soooo Cute na - Claimed By : Mindless - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software