About: http://data.cimple.eu/claim-review/44fbc72574f59b4173babeef21e03ebbbd0b47de934823e9f2e36765     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन की पुरानी खबर को अभी का बता किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में बलबीर सिंह सीनियर को लेकर वायरल की जा रही ये पोस्ट भ्रामक निकली है। बलबीर सिंह सीनियर का निधन मई 2020 में ही हो गया था। सोशल मीडिया पर इसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। - By: ameesh rai - Published: May 14, 2021 at 06:39 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर भारत के महान हॉकी खिलाड़ी रहे बलबीर सिंह सीनियर से जुड़ी एक तस्वीर और पोस्ट वायरल की जा रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बलबीर सिंह सीनियर नहीं रहे और उन्होंने अपनी हॉकी स्टिक के साथ अंतिम विदाई ली। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये पोस्ट भ्रामक निकली है। बलबीर सिंह सीनियर का निधन मई 2020 में ही हो गया था। सोशल मीडिया पर इसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर योगेंद्र सिंह राजपूत ने 10 मई को एक पब्लिक ग्रुप में इस तस्वीर के साथ बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर पोस्ट की है। इसे यहां देखा जा सकता है। इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल तस्वीर पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल का इस्तेमाल किया। हमें इंटरनेट पर इस तस्वीर से मिलते-जुलते ढेरों परिणाम मिले। हमें यह तस्वीर न्यूज 18 की वेबसाइट पर 25 मई 2020 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। यह रिपोर्ट हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बाद राजकीय सम्मान से हुए उनके अंतिम संस्कार पर आधारित है। इस रिपोर्ट में दो तस्वीरों का कोलाज लगाया गया है, जिसमें एक वायरल तस्वीर है। करीब एक साल पुरानी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हुए हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन 96 वर्ष की उम्र में हो गया। इस रिपोर्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। हमें यह तस्वीर मई 2020 में किए गए कुछ सोशल मीडिया पोस्टों में भी मिली। 26 मई 2020 को किए गए ऐसे ही एक ट्वीट में मौजूद इस तस्वीर को यहां देखा जा सकता है। हमने बलबीर सिंह सीनियर के बारे में इंटरनेट पर और जानकारी जुटाने की कोशिश की। हमें The Hindu की वेबसाइट पर 25 मई 2020 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 25 मई 2020 को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे बलबीर सिंह सीनियर का निधन मोहाली में हो गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि बलबीर सिंह सीनियर ऐसे पहले खिलाड़ी थी, जिन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। वह 1948 से 1956 तक भारतीय ओलंपिक टीम के सदस्य रहे। इस रिपोर्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। हमने इस वायरल तस्वीर को हमारे सहयोगी पंजाबी जागरण मोहाली के ब्यूरो चीफ सतविंदर के संग शेयर की। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि बलबीर सिंह सीनियर का निधन 25 मई 2020 को हुआ था। तब पंजाबी जागरण ने इनसे जुड़ी काफी कवरेज भी की थी। विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे को शेयर करने वाले FB यूजर Yogendra Singh Rajput की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर डोंगरगांव, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में बलबीर सिंह सीनियर को लेकर वायरल की जा रही ये पोस्ट भ्रामक निकली है। बलबीर सिंह सीनियर का निधन मई 2020 में ही हो गया था। सोशल मीडिया पर इसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : दावा किया जा रहा है कि बलबीर सिंह सीनियर नहीं रहे और उन्होंने अपनी हॉकी स्टिक के साथ अंतिम विदाई ली। - Claimed By : FB यूजर Yogendra Singh Rajput - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software