About: http://data.cimple.eu/claim-review/4ae70b159c4fb0fcb38a67f009a19204bdbcd18af17fee0c4f210ad0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : 2019 में मिला था क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अर्जुन अवॉर्ड, भ्रामक दावा वायरल विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। स्मृति मंधाना को साल 2019 में अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था, हाल में नहीं। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 12, 2024 at 11:12 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनवरी 9 को राष्ट्रपति भवन में विभिन्न खेल हस्तियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। यह एथलेटिक सम्मान पिछले चार वर्षों के दौरान अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें अर्जुन अवॉर्ड के साथ देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वर्ष 2024 में उन्हें भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया। स्मृति मंधाना को साल 2019 में अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। उनकी पुरानी तस्वीर को हाल का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Amitesh Pandey’ ने 11 जनवरी 2023 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बधाई तो बनती है .. मोहम्मद शमी के साथ ही महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी अर्जुन अवॉर्ड मिला है..।” पड़ताल पड़ताल के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से ढूंढा। हमें यह तस्वीर कई न्यूज वेबसाइट पर 2019 की ख़बरों में मिली। संबंधित कीवर्ड्स के साथ ढूंढ़ने पर हमें पता चला कि स्मृति मंधाना को अर्जुन अवॉर्ड वर्ष 2019 में मिला था। जागरण जोश पर 18 जुलाई 2019 को पब्लिश खबर के अनुसार, “केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। गौरतलब है कि 25 सितंबर 2018 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान दोनों खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला था, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए देश से बाहर थे। करेन रिजिजू ने खेल और देश में योगदान के लिए दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा की।” सर्च के दौरान हमें अर्जुन अवॉर्ड लेते स्मृति मंधाना की तस्वीर उनके वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 16 जुलाई 2019 को अपलोड मिली। अपनी ख़ुशी का इजहार और आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा था, “It was such an honour to receive the Arjuna Award from the sports minister @kiren.rijiju here at Delhi. Really grateful to all those who supported me throughout my journey. And no better time to receive it just 2 days before my birthday. (यहां दिल्ली में खेल मंत्री @kiren.rijiju से अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करना एक सम्मान की बात थी। वास्तव में उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने मेरी पूरी यात्रा में मेरा साथ दिया। और मेरे जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले इसे प्राप्त करने का इससे बेहतर समय कोई नहीं हो सकता।)। हमें मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स की वेबसाइट पर भी अर्जुन अवॉर्ड विनर की जानकारी मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, स्मृति मंधाना को साल 2019 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था। पड़ताल के अगले चरण में हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क कर उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने इसे देखकर कन्फर्म किया कि यह दावा गलत है। उन्होंने बताया कि स्मृति मंधाना को अर्जुन अवॉर्ड 2019 में मिला था। जांच के अंत में गलत पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। मौजूद जानकारी के अनुसार, इस यूजर के लगभग 6 हजार फॉलोअर्स हैं। यूजर इलाहाबाद के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। स्मृति मंधाना को साल 2019 में अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था, हाल में नहीं। - Claim Review : फेसबुक यूजर ‘Amitesh Pandey’ ने 11 जनवरी 2023 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बधाई तो बनती है .. मोहम्मद शमी के साथ ही महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी अर्जुन अवॉर्ड मिला है..।” - Claimed By : Facebook user ‘Amitesh Pandey’ - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software