Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact checks doneFOLLOW US
Fact Check
किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में हर दिन ट्रैक्टर परेड की तैयारी से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन दिनों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाल रंग के ट्रैक्टर पर खड़े हुए एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि धोनी किसान ट्रैक्टर परेड का समर्थन कर रहे हैं।
पोस्ट से जुड़ा आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।
हमने वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। फिर हमें इस वायरल तस्वीर से जुड़े लेख Indian Express और Republic TV पर मिले। जो जून 2020 में पोस्ट किए गए थे। इन दोनों आर्टिकल्स में दी गई जानकारी के मुताबिक धोनी ने अपने फार्म हाउस के लिए स्वराज कंपनी का एक ट्रैक्टर ख़रीदा था। उस समय धोनी की इस ट्रैक्टर के साथ कई तस्वीरें सामने आई थी। ये वायरल तस्वीर भी उन्हीं में से एक है।
पड़ताल के दौरान हमें इस तस्वीर से जुड़ा एक वीडियो मिला। जिसे धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर अकाउंट द्वारा 2 जून 2020 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो में धोनी इसी लाल रंग के ट्रैक्टर को चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने रिटायरमेंट लेने के बाद अपने फार्म हाउस पर ऑर्गेनिक खेती करना शुरू कर दिया है। जिसकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। फार्म हाउस पर ट्रैक्टर चलाते और खेती करते हुए हमें धोनी का एक वीडियो MS Dhoni Fans Official के ट्विटर अकाउंट पर भी मिला। इस वीडियो में भी धोनी इसी लाल रंग के ट्रैक्टर को चलाते नजर आ रहे हैं।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक धोनी की वायरल हो रही तस्वीर साल 2020 की है। जिसे किसान ट्रैक्टर परेड से जोड़कर गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इन तस्वीरों का किसान ट्रैक्टर परेड से कोई संबंध नहीं है।
Twitter –https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1267833069743964163
Republic TV- https://www.republicworld.com/sports-news/cricket-news/ms-dhoni-buys-swaraj-963-fe-tractor-anand-mahindra-lauds-cricketer-ipl.html
Indian Express – https://indianexpress.com/article/sports/cricket/ms-dhoni-reveals-his-new-beast-tractor-model-name-details-6440914/
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in