About: http://data.cimple.eu/claim-review/4befb641bace963ae8a55422db4a696ffe7340e9504bbfbc22af2441     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: बीजेपी विधायक राजा सिंह को हिरासत में लिए जाने का वीडियो 2019 का है, भ्रामक दावे से हो रहा है वायरल हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजा सिंह को गिरफ्तार किए जाने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो वर्ष 2019 में उन्हें एहतियातन हिरासत में लिए जाने की घटना से संबंधित है। - By: Abhishek Parashar - Published: Dec 27, 2021 at 06:01 PM - Updated: Dec 27, 2021 at 06:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक टी राजा सिंह के साथ पुलिस को धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिनों पहले हुई उनकी गिरफ्तारी के दौरान का है, जब वह अंबर पेट इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला। वायरल हो रहा वीडियो साल 2019 का है, जब एक मस्जिद के पुनर्निर्माण का विरोध करने के दौरान हैदराबाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इस दौरान हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनि कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद थे और वायरल वीडियो में उन्हें बीजेपी विधायक को वहां से हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। क्या हो रहा है वायरल? ट्विटर यूजर ‘उमा शंकर राघव’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”एक घटना हैदराबाद की जो आपकी आँखे खोल देगी बीजेपी के MLA राजा सिंह जो की अकेले MLA जीते है बीजेपी की तरफ से उन्हे कल रात को अर्रेस्ट किया गया। उसकी वजह क्या थी? क्यों की अंबर पेट इलाके मे अल्पसंख्यक समुदाय के एक ग्रुप ने मंदिर के पास मैन रोड पर तीन दीन से नमाज पढना शुरु किया था।” ट्विटर पर ही अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। फेसबुक यूजर ‘Anurag Rai’ ने भी वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”• एक घटना हैदराबाद की जो आपकी आँखे खोल देगी बीजेपी के MLA राजा सिंह जो की अकेले MLA जीते है बीजेपी की तरफ से उन्हे कल रात को अर्रेस्ट किया गया। उसकी वजह क्या थी? क्यों की अंबर पेट इलाके मे अल्पसंख्यक समुदाय के एक ग्रुप ने मंदिर के पास मैन रोड पर तीन दिन से नमाज पढना शुरु किया था।हैदराबाद बहु अल्पसंख्यक इलाका है। यहा मस्जिदे हर विस्तार में है। जब इसका विरोध हिंदु की पार्टी बीजेपी के MLA ने की तो देखीये किस तरह उन्हे गिरफ्तार किया गया? जिस पोलिस ऑफिसर ने आदेश दिये वोह खूद commissioner ऑफ़ पुलिस है। जिस तरह से पुलिस कर्मचारीओ ने MLA राजा सिंह के साथ ये बर्ताव किया उसे देखकर सामान्य हिंदुओ के साथ क्या नही हो सकता?? अभी भी वक्त है समज जाओ और संभल जाओ वरना कल आपके घरों के अन्दर घुसकर नमाज पढने वालो की कमी नहीं रहेंगी। कोंग्रेस पार्टी अपने आप को मुस्लिम पार्टी कह चुकी है।तेलनगाना मे TRS एवं MIM की पार्टी रूलिंग कर रही है। जम्मू और कश्मीर एवं केरला का हाल हम देख चुके है अब तेलंगाना राज्य सरकार उसी नक्शे कदम पर चल रही है। जागो हिंदु अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है।अभी भी नही समझे तो कभी नही समझ पाओगे। भारत को हिंदु राष्ट्र घोषित करना हमारी अब जिम्मेदारी बन गई है।इस वीडियो कौ पुरा देखे और सब लोगो तक पहुचाये। आइये हम सब मिलकर राजा सिंह जी को सपोर्ट करे।” https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=2856139951344861&id=100008466520967 वीडियो को कई अन्य यूजर्स ने भी समान दावे के साथ शेयर किया है। वीडियो को शेयर किए जाने की तारीख से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह घटना पिछले हफ्ते की है। पड़ताल तेलंगाना विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कुल तीन विधायक हैं, जिसमें हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा सीट से विजित उम्मीदवार टी राजा सिंह भी शामिल हैं। राजा सिंह अपने विवादित बयानों और राजनीतिक गतिविधियों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं, तो ऐसी में उनकी गिरफ्तारी अपने आप में बड़ी खबर होती। हालांकि, सर्च में हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे उनकी हालिया गिरफ्तारी की पुष्टि होती है। कीवर्ड सर्च में ‘gohash.in’ नामक यू-ट्यूब चैनल पर छह मई 2019 को अपलोड किया गया वीडियो बुलेटिन मिला, जिसमें बीजेपी विधायक राजा सिंह को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। वायरल हो रहा वीडियो, इस वीडियो बुलेटिन से मेल खाता है। दोनों ही वीडियो में हैदराबाद के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अंजनि कुमार को पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से राजा सिंह को हटाने के लिए निर्देश देते हुए देखा और सुना जा सकता है। न्यूज सर्च में ndtv.com की वेबसाइट पर छह मई 2019 को ही प्रकाशित रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित घटनाक्रम के दौरान राजा सिंह को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, राजा सिंह उस जगह पर मस्जिद के पुनर्निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे जीएचएमसी ने ढहा दिया था और इसके बाद एआईएमआईएम के नेता विवादित स्थल पर नमाज पढ़ रहे थे। राजा सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को साझा करते हुए घटना के बारे में जानकारी दी है। हमारी अब तक की पड़ताल से स्पष्ट है कि विवादित स्थल पर मस्जिद निर्माण के मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक राजा सिंह को मई 2019 में हैदराबाद पुलिस की तरफ से एहतियातन हिरासत में लिया गया था और उनकी गिरफ्तारी के इसी वीडियो को हालिया घटना का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। हमने इस मामले में राजा सिंह से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका। वायरल हो रहे वीडियो को हमने हैदराबाद के टीवी9 के पत्रकार नूर मोहम्मद के साथ साझा किया। उन्होंने बताया, ‘बीजेपी विधायक राजा सिंह की गिरफ्तारी का यह वीडियो पुराना है।’ वायरल वीडियो को साझा करने वाले यूजर को ट्विटर पर आठ हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजा सिंह को गिरफ्तार किए जाने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो वर्ष 2019 में उन्हें एहतियातन हिरासत में लिए जाने की घटना से संबंधित है। इस वीडियो को हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : बीजेपी विधायक राजा सिंह गिरफ्तार - Claimed By : Twitter User-उमा शंकर राघव - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software