About: http://data.cimple.eu/claim-review/4d10e3e93c71b1e46d07d6307109bebc62391f0c4d317669643af174     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के नाम से फर्जी बयान किया जा रहा है शेयर विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर गलत दावा वायरल हो रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jun 23, 2022 at 03:01 PM - Updated: Jun 24, 2022 at 09:40 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हवाले से एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा है की “नरेंद्र मोदी ही ऐसे एक इंसान हैं, जो भारत देश को एक अच्छा राष्ट्र बना सकते हैं, क्योंकि उनमे वो निर्णय लेने कि क्षमता है, जो भारत देश के देशवासियों को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।” विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर गलत दावा वायरल हो रहा है। क्या है वायरल? फेसबुक यूजर ‘Rakesh Patidar’ ने 22 जून को इस पोस्ट को अपनी प्रोफाइल से शेयर किया है। पोस्ट को शेयर कर लिखा है ,”Kon sahi hai or kon galat hai par en jese neta ki baat nahi manti hai party bharat desh ke best PM modiji hai Pehchano congressi kaun hai purv Rashtrapati Pratibha Patil “ पोस्ट पर प्रतिभा पाटिल की तस्वीर के साथ लिखा है : ब्रेकिंग न्यूज़ ,देश की पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रतिभा पाटिल ने कहा कि भले ही मैं कांग्रेस पार्टी से हूं, लेकिन मैं आज भारत देश की समाज सेविका के रूप में भारतीय जनता को यह कहना चाहती हूं कि नरेंद्र मोदी ही ऐसे एक इंसान हैं जो भारत देश को एक अच्छा राष्ट्र बना सकते हैं, क्योंकि उनमे वो निर्णय लेने कि क्षमता है जो भारत देश के देशवासियों को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं. मोदी जी ने भारत देश को नई दिशा प्रदान की है, मैने भी देश के लिए एक राष्ट्रपति के रूप में सेवा की है, मगर कभी भी पीएम मोदी जैसा नेता नहीं देखा.” पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आकाईव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया, लेकिन हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। अगर प्रतिभा पाटिल की तरफ से ऐसा कोई बयान दिया गया होता तो इससे जुडी रिपोर्ट ज़रूर होती, पर हमें वायरल मैसेज की सत्यता साबित करने वाली कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जाँच को आगे बढ़ाते हुए हमने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स को सर्च किया। हमें प्रतिभा पाटिल का कोई भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं मिला। अधिक जानकारी के लिए हमने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के निजी सचिव जी के दास से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया की ये पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। पहले भी कई बार ये पोस्ट वायरल हो चुका है, जिसका प्रतिभा पाटिल द्वारा खंडन किया जा चुका है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है। पड़ताल के अंत में हमने इस फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से पता चला की यूजर मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले में स्थित अंजड़ नगर का रहने वाला है। फेसबुक पर यूजर के 984 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर गलत दावा वायरल हो रहा है। - Claim Review : भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ - Claimed By : Rakesh Patidar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software