About: http://data.cimple.eu/claim-review/4d408352fb8efa0b9128e6faead8dd498881c2a8d9729514a032ac8e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गैलापागोस द्वीप समूह में कोरल की एक नई प्रजाति मिलने का ये दावा झूठा विश्वास न्यूज की पड़ताल में पोस्ट का दावा झूठा निकला है। पोस्ट का यह दावा झूठा है कि गैलापागोस द्वीप समूह तट पर कोरल की नई प्रजाति खोजी गई है। असल में यह एक कलाकार द्वारा तैयार की किया गया एक डी फ्रैक्टल डिजिटल आर्ट वर्क है। - By: Urvashi Kapoor - Published: Apr 9, 2021 at 06:38 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। एक फोटो के साथ फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गैलापागोस द्वीप समूह तट पर कोरल की नई प्रजाति खोजी गई है। इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर को चमकदार नीला और सफेद धारीदार कोरल बताया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा पाया गया है। असल में यह एक कलाकार द्वारा तैयार किया गया एक डी फ्रैक्टल डिजिटल आर्ट वर्क है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है और इसे चमकदार नीला और सफेद धारीदार कोरल बताया जा रहा रहा है। इस पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है, ‘कोरल की नई प्रजाति… इसे गैलापागोस द्वीप समूह के पास पाया गयाय… वॉव।’ इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल तस्वीर पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल का इस्तेमाल किया। हमें यही तस्वीर Deviant Art वेबसाइट पर भी मिली। इसे यहां batjorge यूजर के नाम से पोस्ट किया गया है। वेबसाइट पर यह तस्वीर डिजिटल आर्ट, फ्रैक्टल आर्ट और रॉ फ्रैक्ट्ल्स कैटेगरी में पोस्ट की गई है। यूजर के बायो में उन्हें इटरेटिव फ्रैक्टलिस्ट बताया गया है। वेबसाइट के मुताबिक, ‘Deviant Art की स्थापना अगस्त 2020 में की गई थी। Deviant Art कलाकारों, कलापारखियों और उभरते कलाकारों के लिए अपने कामों को एक उत्साही, कला-केंद्रित समुदाय के साथ प्रदर्शित, बढ़ावा और साझा करने का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क है।’ वेबसाइट के कमेंट सेक्शन में batjorge एक जवाब में कहते हैं कि उन्होंने हमेशा इसे मेंडलबल्ब 3डी (Mandelbulb 3D) सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार 3डी फ्रैक्टल डिजिटल वर्क ही बताया है। Mandelbulb 3D एक फ्री सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है, जिसे 3डी फ्रैक्टल तस्वीरों के लिए बनाया गया है। Mandel Bulb की वेबसाइट के मुताबिक, इसे जेसी और फ्रैक्टल फॉर्म कॉन्ट्रिब्यूटर के एक ग्रुप ने विकसित किया है, जो डेनियल वाइट और पॉल नाइलैंडर के मेंडलबल्ब वर्क पर आधारित है। MB3D दर्जनों नॉन लीनियर इक्वेशन को अद्भुत फ्रैक्टल ऑब्जेक्ट की श्रृंखला में बदल देता है। विश्वास न्यूज ने batjorge नाम के यूजर से मेल पर संपर्क किया। उन्होंने हमें जवाब में लिखा, ‘मुझे कुछ समय से पता चल रहा है कि मेरी तस्वीर इंटरनेट खासकर फेसबुक पेजों पर वायरल हो रही है। इसे हजारों बार शेयर किया जा चुका है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरा नाम जॉर्ज एबालो उर्फ Batjorge है और मैं इसका कलाकार हूं। यह तस्वीर नहीं है। यह 3डी फ्रैक्टल रेंडर है, जिसे ‘फॉर्म्यूलॉज’ नाम के गणितीय अल्गोरिद्म से तैयार किया गया है। 3डी फ्रैक्टल को हाल में करीब 2009 में खोजा गया है और इसे अलग-अलग प्रोग्राम की मदद से तैयार किया जाता है। जैसे इस केस में Madelbulb3D से तैयार किया गया है। फैक्टल्स खासकर 3डी को देखकर काफी लोगों को यह प्राकृतिक लग सकता है। मैंने कभी इसके प्राकृतिक होने का दावा नहीं किया, हमेशा इसे 3डी रेंडर ही बताया है।’ इस तस्वीर को फेसबुक यूजर Kathie Pinkerman ने शेयर किया है। हमने जब यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया तो पता चला कि यूजर ओहियो के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पोस्ट का दावा झूठा निकला है। पोस्ट का यह दावा झूठा है कि गैलापागोस द्वीप समूह तट पर कोरल की नई प्रजाति खोजी गई है। असल में यह एक कलाकार द्वारा तैयार की किया गया एक डी फ्रैक्टल डिजिटल आर्ट वर्क है। - Claim Review : गैलापागोस द्वीप समूह तट पर कोरल की नई प्रजाति खोजी गई है। - Claimed By : Kathie Pinkerman - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software