About: http://data.cimple.eu/claim-review/4d4a41d3dfb27118767dbfae9f9cbf8e0331e57f84cafeeb195170a1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: होंडा मुफ्त में नहीं दे रही 372 5जी स्कूटर, फर्जी पोस्ट हो रही वायरल होंडा की 72वीं सालगिरह पर 372 फ्री होंडा एक्टिवा 5जी स्कूटर देने का दावा करने वाली ये पोस्ट फर्जी है। - By: Urvashi Kapoor - Published: Jan 10, 2020 at 07:07 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि होंडा अपनी 72वीं सालगिरह पर 372 होंडा एक्टिवा 5जी स्कूटर फ्री दे रहा है। इस पोस्ट में एक लिंक दिया हुआ है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में इस पोस्ट का दावा फर्जी निकला है। क्या है वायरल पोस्ट में इस पोस्ट को फेसबुक पर Deep Sandeep नाम के यूजर ने शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘होंडा अपनी 72वीं सालगिरह पर सभी को 372 होंडा एक्टिवा 5जी स्कूटर फ्री में दे रहा है। जल्दी कीजिए! अपना फ्री स्कूटर हासिल कीजिए।’ इस पोस्ट में एक लिंक भी दिया हुआ है। इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट के दावों को अलग-अलग हिस्सों में बांट कर अपनी पड़ताल शुरू की। सबसे पहले हमने इस पोस्ट में दिए गए लिंक को चेक किया। सबसे पहले हमने इस पोस्ट में दिए गए लिंक को चेक किया। ACTIVA.SPECIALOFFER.XYZ लिंक वायरल पोस्ट में दिया हुआ है। हमने जब सर्च किया तो हमें पता चला कि होंडा की आधिकारिक वेबसाइट honda.com है। इसके अलावा भारत में खासकर दोपहिया वाहनों के लिए वेबसाइट honda2wheelersindia.com है। होंडा की आधिकारिक वेबसाइट honda.com honda2wheelersindia.com की आधिकारिक वेबसाइट वायरल पोस्ट में जो यूआरएल दिया गया है वो निश्चित रूप से होंडा की आधिकारिक वेबसाइट का नहीं है। हमने वायरल पोस्ट के लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद हमें एक पेज पर रीडायरेक्ट किया गया जहां हमसे उम्र पूछी गई। उस पेज का स्क्रीनशॉट यहां देखा जा सकता है: जब हमने ‘I confirm’ पर क्लिक किया तो हमें एक दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया गया। यहां हमें एक वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को इन्स्टॉल करने को कहा जा रहा था। ‘Continue’ पर क्लिक करने के बाद वेब ब्राउजर पर इस ऐप्लिकेशन को इन्स्टॉल करने को कहा गया। एक बार इन्स्टॉल करने के बाद यह एक्सटेंशन आपके ब्राउजर पर कब्जा कर आपके डिफॉल्ट सर्च इंजन को हटा अपना सर्च इंजन लगा देगा। इससे कोई मतलब नहीं है कि आपको किस साइट पर रीडायरेक्ट किया गया।आपको दावे के मुताबिक होंडा स्कूटर नहीं मिलेगा। होंडा की तरफ से कोई स्कूटर नहीं दिया जा रहा है। स्कैमर ने ठगने के लिए होंडा के लोगो जैसा मिलता-जुलता लोगो इस्तेमाल किया है। इसकी मदद से वायरल पोस्ट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने इस संबंध में होंडा से भी संपर्क किया। उनके कस्टमर केयर डिपार्टमेंट के समीर नाम के अधिकारी ने बताया, ‘सोशल मीडिया पर यह फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। होंडा ने ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया है। ऐसी कोई जानकारी होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।’ हमने होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होंडा की सालगिरह के बारे में भी पड़ताल किया। इवेंट की टाइमलाइन को देखते हुए हम उस पेज पर पहुंचे जहां लिखा था कि होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड की स्थापना 1948 में हुई थी। तोकियो फुजीसावा (Takeo Fujisawa) और सोशेरो होंडा (Soichiro Honda) ने इसकी स्थापना की थी। 1949 में इसने सबसे पहले ‘ड्रीम’ डी टाइप मोटरसाइकिल बनाई थी। इसके मुताबिक, होंडा ने 2019 में अपनी 72वीं सालगिरह मनाई थी, लेकिन यह फ्री स्कूटर नहीं दे रहा। निष्कर्ष: होंडा की 72वीं सालगिरह पर 372 फ्री होंडा एक्टिवा 5जी स्कूटर देने का दावा करने वाली ये पोस्ट फर्जी है। - Claim Review : होंडा मुफ्त में नहीं दे रही 372 5जी स्कूटर, फर्जी पोस्ट हो रही वायरल - Claimed By : FB User: Deep Sandeep - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software