About: http://data.cimple.eu/claim-review/4de68d9be91ac3104152f3e0b415dbfd1006eaad94410b073b4e39ad     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सऊदी अरब में हुई साल भर पुरानी बच्चों की पिटाई की घटना का वीडियो भारत में ग़लत सन्दर्भ में वायरल बूम ने पाया की घटना सऊदी की है एवं बच्चो की बेरहमी से पिटाई कर रही महिला उनकी माँ है जिसने तलाक़ के बाद पति से पैसे लेने का दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया था सोशल मीडिया पर एक असंवेदनशील वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला छोटे छोटे दो बच्चों को मार रही है | दोनों बच्चे रो रहे हैं | इसके साथ कैप्शन में लिखा है: "Live murder इस को इतना शेयर करो कि यह पकडा जाय यह विडियो रूकना नही चाहिए ह आप को अपनी मां की कसम ह" | आपको बता दें की यह दावा भ्रामक है और वीडियो भारत से नहीं है | वीडियो को परेशान करदेने की प्रवत्ति के कारण हम लेख में नहीं जोड़ रहे परन्तु इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखा जा सकता है | क्लिप में बच्चे रो रहे हैं और उनके चेहरे दहशत में हैं | शेयर करने वाले इसे हाल का समझ कर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने एवं आरोपी को सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं | यह वीडियो पिछले साल भी काफ़ी वायरल हुआ था जब यह घटना हुई थी | इसपर बूम ने पिछले साल भी एक लेख लिखा था | यह भी पढ़ें: Gruesome Video Of A Mother Torturing Twins In Saudi Arabia Goes Viral In India फ़ैक्ट चेक बूम ने वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़ रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें कुछ समाचार लेख मिले जिसमें इस घटना को सऊदी अरब का बताया गया था | हमें डेली मेल, गल्फ इनसाइडर न्यूज़ और ज़ी न्यूज़ पर लेख मिले जिसमें इस घटना के बारे में वृस्तृत जानकारी दी गयी थी | जुलाई 2018 में गल्फ इनसाइडर पर प्रकाशित इस लेख में बताया गया है की बच्चे जुड़वा हैं और उनकी उम्र करीब छह महीने है | वीडियो ख़ुद महिला ने रिकॉर्ड किया है जो उन बच्चों की माँ है | गल्फ इनसाइडर के अनुसार: कई सऊदी के लोगों ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया और सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड सोशल डेवलपमेंट को टैग किया | मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ख़ालिद अबा खाईल ने ट्वीट कर कहा की पारिवारिक हिंसा के ख़िलाफ केंद्र को सूचित करदिया गया है और बच्चों को ढूंढा जा रहा है | इनसाइडर ने यह भी लिखा की वीडियो शेयर करने के पीछे बच्चों के पिता को जानने वाला एक येमेनी शख़्स है जिसका नाम मोहनद अल हश्दी है | इसके अलावा गल्फ इनसाइडर ने लिखा की: "बच्चों की माँ सोमाली थी जिसने एक येमेनी से शादी की थी | दोनों सऊदी अरब में रहते थे पर अब तलाक़ शुदा हैं और आदमी अब महिला को कोई समर्थन नहीं देता | उसने बच्चों को मारते हुए यह वीडियो रिकॉर्ड किये एवं अपने ससुर को भेजे ताकि पैसो के लिए दबाव बना सके |" आप सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड सोशल डेवलपमेंट के प्रवक्ता के ट्वीट भी नीचे देख सकते हैं | यह ट्वीट्स अरब भाषा में हैं | 17 जुलाई 2018 को किये गए इस ट्वीट का हिन्दू अनुवाद है: घरेलु हिंसा विवरण केंद्र ने इस हिंसा की एक रिपोर्ट प्राप्त कर ली है और कार्यवाही तेजी से शुरू हो चुकी है | हमें आशा है की संपर्क करने की सारी जानकारी 1919 पर उपलब्ध है |
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software