About: http://data.cimple.eu/claim-review/54bad2ae9fcf6c210d0bc34e007ca82e313c4216880ebcefeb9c7fa0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : हिमालया कंपनी के मालिक के नाम पर फिर वायरल हुआ सुप्रीम कोर्ट के वकील का वीडियो दावा फर्जी साबित हुआ। दरअसल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम भानु प्रताप सिंह हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Aug 21, 2023 at 03:59 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को मुकेश अंबानी की रिलायंस कंपनी और रामदेव के प्रोडक्ट के बहिष्कार की अपील करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो में दिख रहे शख्स को हिमालया कंपनी का मालिक बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने पहले भी कई बार इसकी जांच की है । दावा फर्जी साबित हुआ। दरअसल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम भानु प्रताप सिंह हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। इनका हिमालया कंपनी से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर प्रकाश कुमार सिंह ने 21 अगस्त को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “लगता है कि रिलायन्स और पतंजली के कारण इसकी कमर टूट रही है। Himalaya कम्पनी का मालिक मुसलमान है इसके भाषण को सुनिए विचार कीजिए और सतर्क हो जाइए , आयुर्वेदिक मेडिसिन से ब्यूटि प्रॉडक्ट्स बनाता है। liv52 Syrup se lekar himaliya Neem Tulsi aur Hand Sensitiser tak, हिमालय नाम सुनके हम जल्दी भावुक हो जाते हैं और हमारा फैसला और कंपनियों को छोड़कर हिमालय के नाम पर भरोसा हो जाता है जबकि इसकी सच्चाई सामने से देखी जा सकती है , सभी ग्रूप में डालिए और ख़रीदना बंद कीजिए स्वयं घुटने पर आ जाएगा बहुतो ऑप्शनस है।” पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के बारे जानकारी जुटाने के लिए सबसे पहले वीडियो में दिख रहे टाइम्स एक्सप्रेस के लोगो के आधार के पर यूट्यूब पर यह चैनल सर्च किया। इसके बाद इस चैनल पर वायरल वीडियो को सर्च करने के लिए अलग-अलग कीवर्ड टाइप करके सर्च किया। असली वीडियो हमें 25 जनवरी 2020 को अपलोड मिला। इस वीडियो का टाइटल है, हिंदुस्तानी कहना बंद करो-भानु प्रताप सिंह! CAA पर मुसलमानों के बीच मचाया तहलका। वीडियो के कैप्शन में बताया गया कि वकील भानु प्रताप सिंह ने सीएए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली के मुस्तफाबाद में धरने पर बैठे जनता को संबोधित किया। असली वीडियो में 4.35 मिनट के बाद से वायरल वीडियो वाले कंटेंट को देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए भानु प्रताप सिंह के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें उनका एक फेसबुक पेज मिला। इसमें परिचय में बताया गया कि भानु प्रताप सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। यहां हमें उनका एक मोबाइल नंबर भी मिला। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए सीधे भानु प्रताप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका हिमालया कंपनी से कोई संबंध नहीं है। वे सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए हिमालया कंपनी के बारे में सर्च किया गया। उनकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी की स्थापना 90 साल पूर्व एम मेनल ने की थी। 1986 में उनका निधन हो गया। 1964में कंपनी को मेराज मेनल ने ज्वाइन किया। विश्वास न्यूज ने पहले भी वायरल पोस्ट की जांच की थी। उस पड़ताल को यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। जिस शख्स को हिमालया कंपनी का मालिक बताया जा रहा है, दरअसल वे सुप्रीम कोर्ट के वकील भानु प्रताप सिंह हैं। - Claim Review : हिमालया के मालिक का वीडियो - Claimed By : फेसबुक यूजर प्रकाश कुमार सिंह - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software