About: http://data.cimple.eu/claim-review/54dc4af940d889abcf445bb66c3e79bc41bc52e417c1157b25205308     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • वायरल वीडियो में रामायण का पौराणिक पक्षी 'जटायु' नहीं है बूम ने पाया कि पक्षी की प्रजाति का नाम एंडियन कोंडोर है जो कैटामार्का अर्जेंटीना में 2012 में घायल पाया गया था | 2014 में उसके स्वस्थ होने के दौरान यह वीडियो फ़िल्माया गया है सोशल मीडिया पर एंडियन कोंडोर नामक एक विशाल पक्षी का वीडियो फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है | कहा जा रहा है कि यह रामायण में वर्णित 'जटायु' है जो केरला के जंगलों में देखा गया है | आपको बता दें कि यह दावा फ़र्ज़ी है | बूम ने पाया कि यह पक्षी कैटामार्का, अर्जेंटीना, में 2012 में घायल अवस्था में पाया गया था | यह वीडियो 16 महीनो बाद 2014 में फ़िल्माया गया था जब पक्षी ठीक हो गया था और उसे छोड़ा जा रहा था | सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को ज़ोर शोर से शेयर किया जा रहा है | नेटिज़ेंस इसे हज़ारो की तादाद में देख रहे हैं | साथ ही दावे में लिखा है: रामायण में जिसका वर्णन है वही " जटायू पक्षी " ताउम्र किसी को एक बार भी दर्शन नहीं होते लेकिन यह जटायू पक्षी केरल के एक जंगल मे दिखाई दिया। कितना सुंदर पक्षी है ऑंखें भरकर देखो। दर्शन करें । विमान में 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते युवक का पुराना वीडियो फिर से वायरल ऐसी ही कुछ पोस्ट्स नीचे देखें | इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां और यहां देखें | नहीं, वीडियो में हिमालय ड्रग कंपनी के चीफ़ एग्जीक्यूटिव ऑफ़िसर नहीं हैं फ़ैक्ट चेक बूम ने वायरल वीडियो की कीफ़्रेम्स में से एक के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें द डोडो नामक पक्षियों पर लेख लिखने वाली वेबसाइट का एक आर्टिकल मिला | इस आर्टिकल में वायरल वीडियो के ही फ़्रेम्स का इस्तेमाल हुआ था | द डोडो के लेख के मुताबिक़ इस पक्षी को दिसंबर 2012 में कैटामार्का, अर्जेंटीना, में पाया गया था | इस पक्षी का नाम एंडियन कोंडोर है | कैटामार्का के जंगल में पक्षी को अधमरी अवस्था में पाया गया | उसने जंगली जानवरों के लिए रखा ज़हर खा लिया था | जंगल के आसपास किसान या पशुपालक जंगली जानवरों से घरेलु जानवरों को बचाने के लिए ज़हर रख देते हैं जिससे आम तौर पर एंडियन कोंडोर शिकार हो जाते हैं | इसी लेख के मुताबिक़, स्थानीय पुलिस और अधिकारियों ने पक्षी को बुएनोस एरेस ज़ू में इलाज के लिए भेजा था | इस पक्षी को सायानी नाम दिया गया था जिसे मार्च 2014 में छोड़ा गया | यह वीडियो तब ही फ़िल्माया गया था | खोज करने पर हमें ब्राज़ील की एक एनिमल राइट्स न्यूज़ एजेंसी का वीडियो मिला जो 4 सितम्बर 2018 में अपलोड किया गया था | हमनें 2014 में अपलोड किया गया एक वीडियो भी मिला जो करीब 6 मिनट का है | क्या होते हैं एंडियन कोंडोर? यह विश्व में उस सबसे बड़े पक्षियों में आते हैं जो उड़ सकते हैं | इनकी ऊंचाई 4 फ़ीट और पंखों का फ़ैलाव 10.5 फ़ीट तक का हो सकता है | नेशनल जियोग्राफिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इनकी संख्या घट रही है | इस लेख को बूम इंग्लिश ने पहले भी खारिज किया है |
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software