About: http://data.cimple.eu/claim-review/579818b0d8dba4e453994569d1184655c4eb0308fc206a69a988584a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • बर्फीले पहाड़ से गिरते गधे का यह वायरल वीडियो केदारनाथ का नहीं , पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का है…. केदारनाथ की यात्रा से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों के बीच खड़े एक गधे को बर्फ से ढके पहाड़ से फिसल कर गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये घटना केदारनाथ की है। जिसके लिए गधों पर सवार होकर केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- सही बात अगर चल नहीं सकती तो जाओ भी मत , केदारनाथ अनुसंधान से पता चलता है कि… पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में अलग अलग की-वर्ड के साथ सर्च करना शुरु किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें 'अकील भाई' नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे 15 जून 2024 को अपलोड किया गया है। चैनल में प्रकाशित वीडियो में वायरल वीडियो को 26 मिनट पर देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि वीडियो कश्मीर का है, जहां यात्रा के दौरान उन्हें एक खतरनाक तूफान का सामना करना पड़ा था। वीडियो में एक आदमी बर्फ से ढकी पहाड़ियों को पार कर रहा है। उसके साथ कुछ लोग, भेड़-बकरियां और सामान ढोने वाले गधे भी हैं। इसी दौरान अचानक एक गधा फिसल कर गिर पड़ता है। ऐसा प्रतीत होता है ये वीडियो चैनल के क्रिएटर 'अकील भाई' द्वारा ही रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद हमने वायरल वीडियो की तस्वीर और हमें मिले चैनल के वीडियो की तस्वीर का विश्लेषण किया। जिससे ये साफ होता है कि वायरल वीडियो चैनल पर अपलोड वीडियो का ही हिस्सा है। जांच में आगे हमने चैनल के अन्य वीडियो को भी चेक किया। जिससे हमें चैनल पर वायरल वीडियो के ठीक पहले शेयर किया गया अन्य एक वीडियो दिखाई दिया । इसमें शख्स बताता है कि वो नीलम वैली के कुट्टन इलाके की एक पहाड़ी पर खड़ा है।पहाड़ों पर चलते हुए वो बबून घाटी की सबसे ऊंची चोटी पर जाएगा और फिर अगले दिन बर्फीले ग्लेशियर को पार करेगा। यात्रा के दौरान कई बार सामान ढो रहे गधे फिसलते हैं, और फिर उठ खड़े होते हैं। इस वीडियो के आखिर में भी वो व्यक्ति बताता है कि अगले व्लॉग में वो बबून घाटी की चोटी पर जाएगा। इससे ये साफ होता है कि वायरल वीडियो भारत के कैदारनाथ का नहीं बल्कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की घाटियों का है। निष्कर्ष- इस सारी जानकारी से यह स्पष्ट है कि, बर्फ से ढके पहाड़ से एक गधे के फिसलने का वायरल वीडियो केदारनाथ का नहीं बल्कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की घाटी का है। वीडियो को केदारनाथ तीर्थयात्रियों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए भ्रम फैलाया जा रहा है।
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software