About: http://data.cimple.eu/claim-review/6077c789714387d0087e4aff6a4a5b2c950ca87440d9d0e2b8e953d9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : भाजपा नेता डॉ. उदिता त्यागी की तस्वीर को NRI महिला बताकर किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की जांच की। पता चला कि वायरल तस्वीर गाजियाबाद की भाजपा की स्थानीय नेता डॉ. उदिता त्यागी की हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Mar 28, 2023 at 05:13 PM - Updated: Mar 28, 2023 at 05:32 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक महिला को स्वामी यति नरसिंहानंद के साथ एक मंदिर में बैठे हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस तस्वीर को यह कहकर वायरल कर रहे हैं कि इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाली इस एनआरआई महिला ने शिव मंदिर में सोने का मुकुट चढ़ाया। विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की जांच की। पता चला कि वायरल तस्वीर गाजियाबाद की भाजपा की स्थानीय नेता डॉ. उदिता त्यागी की हैं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर जगबीर सिंह ने 23 मार्च को एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “इस्लाम छोड़ महिला ने अपनाया सनातन धर्म। भगवान शिव को चढ़ाया 19 तोले सोने का मुकुट..गाजियाबाद के डासना के शिव शक्ति धाम मंदिर में एक एनआरआई महिला ने भगवान शिव को 19 तोले सोने का मुकुट चढ़ाया है। इस मुकुट की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। ये महिला मूलरूप से गुजरात की रहने वाली है और पेशे से अमेरिका में डॉक्टर है. एक साल पहले ही मुस्लिम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया था।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की शुरुआत गूगल लेंस टूल से की। सबसे पहले वायरल तस्वीर के बारे में पता लगाने के लिए गूगल लेंस के जरिए इसे सर्च किया। असली तस्वीर हमें यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन के ट्विटर हैंडल पर तीन अन्य तस्वीरों के साथ मिली। इसे 21 मार्च को पोस्ट किया गया था। इन तस्वीरों के साथ लिखा गया, हर-हर महादेव। अमेरिका में रहने वाली नव सनातनी सुप्रसिद्ध चिकित्सक ने शिवशक्ति धाम डासना के पारदेश्वर महादेव को शुद्ध सोने का मुकुट और श्रृंगार भेंट किया। पड़ताल के दौरान हमें इस ट्वीट को रिट्वीट करते डॉ. उदिता त्यागी का एक ट्वीट मिला। इसमें उन्होंने अपनी दूसरी तस्वीर को पोस्ट करते हुए हर-हर महादेव लिखा। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए डॉ. उदिता त्यागी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। उनके ट्विटर बायो के मुताबिक, वे यूपी के गाजियाबाद में रहती हैं। इसके अलावा वे भाजपा की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री के पद पर हैं। पड़ताल के दौरान हमें उनकी वेबसाइट का लिंक मिला। वहां दी गई जानकारी के अनुसार, डॉ उदिता त्यागी का जन्म यूपी के में हुआ था। उनके पिता एम सी त्यागी एक स्कूल में प्रिंसिपल थे। योगेश त्यागी से शादी के बाद 1999 में वे गाजियाबाद आ गईं। विश्वास न्यूज ने डॉ. उदिता त्यागी के ट्विटर हैंडल को स्कैन किया। उन्होंने अपनी वॉल पर 24 मार्च को यति नरसिंहानंद के एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “कट्टरपंथियों को बेहद झल्लाहट है कि एक प्रसिद्ध मुस्लिम महिला चिकित्सक उनके चंगुल से निकल कर सनातन धर्म कैसे अपना सकती है और भोले बाबा को मुकुट कैसे चढ़ा सकती है। जब कुछ नहीं मिला तो उदिता को निशाना बना लिया। उदिता सनातनी पैदा हुई और सनातनी ही मरेगी। बाक़ी आप सड़ते रहिए।” विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहीं महिला डॉ. उदिता त्यागी हैं। वह उनकी टीम की एक प्रमुख मेंबर हैं। कुछ लोगों ने उनकी तस्वीर को मुस्लिम से हिंदू बनीं महिला समझकर वायरल कर दिया। अमेरिका में रहने वाली एक गुजराती महिला ने मुकुट दान दिया है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के अगले चरण में दैनिक जागरण, गाजियाबाद के ईपेपर को खंगालना शुरू किया। 23 मार्च 2023 के संस्करण में हमें एक खबर मिली। इस खबर के अनुसार अमेरिका की रहने वाली डाक्टर ने शिव शक्ति धाम डासना में पारदेश्वर महादेव के लिए सोने का मुकुट भेंट किया। पूरी खबर नीचे पढ़ सकते हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने गाजियाबाद के दैनिक जागरण, ब्यूरो चीफ आदित्य से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि तस्वीर में डॉक्टर उदिता त्यागी हैं। पड़ताल के अंत में भ्रामक पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। सोशल स्कैनिंग में पता चला कि फेसबुक यूजर जगबीर सिंह को छह हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल पोस्ट में इस्तेमाल की गई तस्वीर किसी एनआरआई महिला की नहीं, बल्कि गाजियाबाद में रहने वालीं भाजपा नेता डॉ. उदिता त्यागी की है। - Claim Review : सोने का मुकुट दान देने वाली महिला की तस्वीर - Claimed By : फेसबुक यूजर जगबीर सिंह - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software