About: http://data.cimple.eu/claim-review/64491d5e9e6d1c80ed183b8b27e8e2c850557831343ce9e030c8525e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: दिव्यांग व्यक्ति से हाथ मिलाते राहुल गांधी के एडिटेड वीडियो क्लिप को दुष्प्रचार की मंशा से गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल हमारी जांच से स्पष्ट है कि राहुल गांधी ने वायनाड में एक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग व्यक्ति से मिलते हुए असंवेदनशील व्यवहार का प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि इस दावे के साथ फैलाया जा रहा वीडियो क्लिप ऑल्टर्ड है, जिसे राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार की मंशा से फैलाया जा रहा है। मंच पर उनसे मिलने आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी दाईं बांह को राहुल गांधी की तरफ बढ़ाया था, जिसे उन्होंने थामते हुए स्नेहपूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन किया था। - By: Abhishek Parashar - Published: Apr 15, 2023 at 01:22 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद को राहुल गांधी ने हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया था और वहां जनसभा में शामिल हुए थे। इसी सभा के छोटे-से वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने असंवेदनशील व्यवहार का परिचय देते हुए एक वैसे व्यक्ति की तरफ अपना हाथ बढ़ाया, जो शारीरिक रूप से विकलांग था। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत और राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार पाया। वायरल क्लिप एक छोटा अंश है, जिसे दुष्प्रचार की मंशा से उसके संदर्भ से अलग कर शेयर किया जा रहा है। सभा के दौरान व्हीलचेयर पर बैठा एक दिव्यांग व्यक्ति राहुल गांधी से मिलने आया और इसी दौरान उन्होंने अपना दाहिना हाथ राहुल गांधी की तरफ बढ़ाया, जिसे राहुल गांधी थाम लेते हैं। वायरल क्लिप में यह स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कार्यक्रम के वीडियो को लंबे फ्रेम में देखने से इसका संदर्भ स्पष्ट हो जाता है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Pinak Das’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “#NationalPappu….#RahulGandhi trying to shake hand with physically disabled person on the wheelchair without an arm… unbelievable!” कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड गए थे, जहां उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वायरल वीडियो क्लिप इसी कार्यक्रम का है, जिसे प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी ने भी संबोधित किया था। राहुल गांधी के आधिकारिक यू-ट्यूब हैंडल से इस कार्यक्रम को लाइव किया गया था। 1.11.30 सेकेंड के वीडियो में 1.07.46 सेकेंड के फ्रेम से देखने पर वायरल वीडियो क्लिप का संदर्भ स्पष्ट हो जाता है, जब राहुल गांधी से मिलने के लिए व्हीलचेयर पर बैठा एक दिव्यांग व्यक्ति आता है। व्यक्ति की बाईं (अपाहिज) बांह में राहुल गांधी का एक पोस्टर दबा हुआ है और वह राहुल गांधी के करीब आते ही अपनी दाईं बांह उनकी तरफ आगे बढ़ाता है, जिसे राहुल गांधी थाम लेते हैं। कांग्रेस में मीडिया एंड कम्युनिकेशंस के महासचिव लावण्य बल्लाल जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोशल मीडिया पर इस वायरल क्लिप को शेयर करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना एवं तकनीकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय को जवाब दिया है। अमित मालवीय ने अपनी प्रोफाइल से इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था। वायरल वीडियो क्लिप को हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह कुछ नहीं, बल्कि सत्तारुढ़ पार्टी की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ चलाया जा रहे दुष्प्रचार का हिस्सा है। वायरल वीडियो क्लिप को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब चार हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी के भाषणों की एडिटेड क्लिप को शेयर कर उनके खिलाफ दुष्प्रचार की कोशिश की गई हो। इससे संबंधित विश्वास न्यूज की फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: हमारी जांच से स्पष्ट है कि राहुल गांधी ने वायनाड में एक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग व्यक्ति से मिलते हुए असंवेदनशील व्यवहार का प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि इस दावे के साथ फैलाया जा रहा वीडियो क्लिप ऑल्टर्ड है, जिसे राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार की मंशा से फैलाया जा रहा है। मंच पर उनसे मिलने आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी दाईं बांह को राहुल गांधी की तरफ बढ़ाया था, जिसे उन्होंने थामते हुए स्नेहपूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन किया था। - Claim Review : राहुल गांधी ने दिव्यांग व्यक्ति की तरफ अपना हाथ मिलाने को बढ़ाया। - Claimed By : FB User-Pinak Das - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software