About: http://data.cimple.eu/claim-review/674889d6f64e7637d54f7838592af842d16ecc9f10d96928e9e61648     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की तस्वीर कानपुर एनकाउंटर के आरोपी के नाम से वायरल विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के नाम पर वायरल तस्वीर भाजपा युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे की है। वायरल दावा फर्जी है। वायरल तस्वीर में बीजेपी नेता उमा भारती के साथ दिख रहे व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे हैं, गैंगस्टर विकास दुबे नहीं। - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 9, 2020 at 04:30 PM - Updated: Aug 5, 2020 at 12:36 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी के कानपुर जिले में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद आज इस कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पकड़ लिया गया। आरोपी विकास दुबे के नाम से कई फर्जी पोस्ट वायरल हो रही है। बीजेपी नेता उमा भारती के साथ पार्टी का दुपट्टा गले में डाले खड़े एक शख्स की तस्वीर को यह कह कर वायरल किया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का जिम्मेदार विकास दुबे है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। हमें पता चला कि वायरल तस्वीर में उमा भारती के साथ खड़े शख्स का नाम पंडित विकास दुबे है, लेकिन यह कानपुर की घटना के आरोपी विकास दुबे नहीं हैं। तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता हैं। इनकी तस्वीर को कुछ लोग जानबूझकर अपराधी विकास दुबे के नाम से वायरल कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर Javed Saifi ने 3 जुलाई को इस तस्वीर को अपलोड करते हुए दावा किया : ‘हर गुंडे अपराधी का संबंध भाजपा से है, कानपुर पुलिस कर्मियों की मौत का मुख्य अभियुक्त विकास दुबे भाजपा नेता के साथ।’ पोस्ट का फेसबुक और आकाईव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर का स्क्रीनशॉट लिया और फिर उसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर Pandit Vikas Dubey Bjym नाम के फेसबुक अकाउंट पर मिली। तस्वीर को May 3 2020 को अपलोड किया गया था। तस्वीर के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा था “भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजनीतिक सूझ-बूझ को आध्यात्मिक दृष्टिकोण प्रदान कर जनसेवा करने वाली दीदी सुश्री उमा भारती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव प्रसन्न, स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों।@umasribharti पं विकास दुबे। क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र भाजयुमो। पूर्व अध्यक्ष कानपुर विश्वविद्यालय” जब हमने इस फेसबुक अकाउंट की जांच की तो पता चला कि विकास दुबे नाम का यह शख्स भाजपा युवा मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। इसी अकाउंट पर हमें विकास दुबे का एक वीडियो मिला। इस वीडियो में उन्हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि कुछ लोगों ने अपराधी विकास दुबे के साथ उनका नाम जोड़ते हुए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। वे सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने जा रहे हैं। यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं। विश्वास न्यूज ने भाजपा नेता विकास दुबे से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज़ को बताया “मेरी फोटो को झूठे दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। मेरा नाम खराब करने वालों के खिलाफ मैं कड़ी कार्रवाई करूंगा।” इसके बाद हमने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की तस्वीर ढूंढ़नी शुरू की। हमें jagran.com की वेबसाइट पर एक खबर में उसकी तस्वीर मिली। इसके बाद विश्वास न्यूज ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे और भाजपा नेता विकास दुबे की तस्वीर का मिलान किया। हमें पता चला कि दोनों शख्स अलग-अलग व्यक्ति हैं। तस्वीर में बाएं तरफ दिख रहा शख्स आपराधिक बैकग्राउंड वाला विकास दुबे है, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है, जबकि दाएं तरफ वाले विकास दुबे भाजपा नेता हैं। अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले फेसबुक यूजर Javed Saifi के अकाउंट की जांच की। हमें पता चला कि यूजर उत्तर प्रदेश के पिलखुआ में रहता है। यूजर के फेसबुक पर 4,955 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के नाम पर वायरल तस्वीर भाजपा युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे की है। वायरल दावा फर्जी है। वायरल तस्वीर में बीजेपी नेता उमा भारती के साथ दिख रहे व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे हैं, गैंगस्टर विकास दुबे नहीं। - Claim Review : हर गुंडे अपराधी का संबंध भाजपा से है,कानपुर पुलिस कर्मियों की मौत का मुख्य अभियुक्त विकास दुबे भाजपा नेता के साथ। - Claimed By : https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1319650794904983&set=a.156557611214313&type=3 - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software