About: http://data.cimple.eu/claim-review/6e365d61d62692fe9c4ce3ea726a0b3f189b9c9f26c516a018d62533     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राहुल गांधी की हालिया मणिपुर यात्रा के दौरान विरोध में ‘गो बैक’ के नारे के साथ वायरल हो रहा वीडियो क्लिप असम का है राहुल गांधी की हालिया मणिपुर यात्रा के दौरान उनके विरोध में 'गो बैक' के नारे के साथ वायरल हो रहा वीडियो क्लिप असम का है, जब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान नागांव जिले में राहुल गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा था। इसी पुरानी घटना के वीडियो क्लिप को उनकी मणिपुर की यात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Jul 11, 2024 at 03:11 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राहुल गांधी के हालिया मणिपुर दौरे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जब वह मणिपुर के दौरे पर थे, तब लोगों ने उनका विरोध करते हुए राहुल गांधी ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। वायरल वीडियो क्लिप में कुछ लोगों को यह नारा लगाते हुए सुना जा सकता है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप राहुल गांधी की हालिया मणिपुर यात्रा से संबंधित नहीं, बल्कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम का है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के तहत जनवरी में असम में थे और नागांव जिले में उन्हें इस विरोध का सामना करना पड़ा था। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Naresh Kumar Mishra’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “मणिपुर जाने का बहुत शौक था इसको..??? प्रेस कॉन्फ्रेंस से भागने के बाद मणिपुरी लोगों ने राहुल गांधी को बाजार से बाहर निकाल दिया। राहुल गांधी मणिपुर के लोगों से मिलने के लिए दौरे पर थे, लेकिन मणिपुरी लोगों ने ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए। अपने खिलाफ विरोध को देखते हुए राहुल गांधी ने ‘खतकट’ छोड़ दिया।” सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल पोस्ट में दो वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। पहला वीडियो राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। आठ जनवरी को मणिपुर यात्रा के दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और इस दौरान उन्होंने यह कहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को समाप्त किया कि मैं यहां साफ और स्पष्ट मैसेज देने के लिए आया था, लेकिन मेरी इच्छा उन सवालों का जवाब देने की नहीं है, जिसका मकसद मुद्दों को भटकाना है। मैंने अपना बयान दे दिया है। वायरल पोस्ट में दूसरे वीडियो क्लिप में कुछ लोगों को राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें न्यूज एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर 21 जनवरी 2024 को अपलोड किया हुआ वीडियो क्लिप मिला, जिसमें राहुल गांधी ‘गो बैक’ का नारा लगाते हुए भीड़ को देखा जा सकता है। यानी राहुल गांधी के विरोध का यह वीडियो क्लिप उनकी मणिपुर का नहीं, बल्कि असम यात्रा का है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ की शुरुआत एक जनवरी को हुई थी और इसका समापन 18 जनवरी को हुआ था। एनडीटीवी की 22 जनवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम के नागांव जिले में विरोध का सामना करना पड़ा।” कई अन्य रिपोर्ट्स में भी इसका जिक्र है। वायरल वीडियो क्लिप के साथ किए गए दावे को लेकर हमने मणिपुर स्थित फ्रीलांस जर्नलिस्ट और फैक्ट चेकर से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा के दौरान ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब चार हजार लोग फॉलो करते हैं। अन्य वायरल दावों व हालिया संपन्न चुनावों से संबंधित वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष:राहुल गांधी की हालिया मणिपुर यात्रा के दौरान उनके विरोध में ‘गो बैक’ के नारे के साथ वायरल हो रहा वीडियो क्लिप असम का है, जब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान नागांव जिले में राहुल गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा था। इसी पुरानी घटना के वीडियो क्लिप को उनकी मणिपुर की यात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा के दौरान लगे 'गो बैक' राहुल गांधी के नारे। - Claimed By : FB User-Naresh Kumar Mishra - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software