About: http://data.cimple.eu/claim-review/6e3e4aa0ad93aa677357ddb669905dadeea3294ddc7e63b9aec27eee     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: महिला पर मगरमच्छ के हमले का यह वीडियो मेक्सिको का है, ओडिशा का नहीं विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला है। असल में यह वीडियो ओडिशा का नहीं है। यह वीडियो मैक्सिको का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Aug 1, 2021 at 04:37 PM - Updated: Aug 2, 2021 at 04:28 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ को एक महिला को अपने जबड़ों में दबाये पानी में तैरते देखा जा सकता है। यूजर दावा कर रहे हैं कि वीडियो ओडिशा का है, जहाँ दावी नदी में एक मगरमच्छ ने इस महिला पर हमला किया और इसे मार दिया। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो ओडिशा का नहीं है। यह वीडियो मैक्सिको का है। क्या हो रहा है वायरल यूट्यूब चैनल Bibhuranjan Patra ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “Crocodile Attack in Debi River Cuttack, Odisha… be careful” इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल हमने इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को कीवर्ड्स के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो worldstarhiphop.com की एक खबर मिला। खबर के अनुसार “वीडियो मैक्सिको का है जहाँ लागुना डेल कार्पिन्टेरो के तट पर एक विशाल मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला किया और उसे मार डाला।” मैक्सिको में हुई इस घटना पर एक खबर mexicodailypost.com पर भी मिली। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेट पर ढूंढा कि क्या हाल-फिलहाल में ओडिशा में ऐसी कोई घटना हुई है या नहीं। हमें NDTV की June 13, 2021 को पब्लिश्ड एक खबर मिली जिसके अनुसार “ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास मगरमच्छ के हमले में 55 वर्षीय एक महिला मछुआरे की मौत हो गई।” मगर देबी नदी में हुई ऐसी किसी घटना पर कोई खबर नहीं मिली। हमने इस विषय में ओडिशा एक्सप्रेस के संपादक उमापाड़ा बोस से संपर्क साधा। उन्होंने फ़ोन पर हमसे बात करते हुए हमें बताया ” देबी नदी में मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं अक्सर रिपोर्ट की जाती हैं। लेकिन यह वीडियो वहां का नहीं है। आपकी पड़ताल सही है, वीडियो मैक्सिको का है, जिसे ओडिशा का बता कर झूठ फैलाया जा रहा है।” अब बारी थी यूट्यूब पर पोस्ट को साझा करने वाले यूजर ‘Bibhuranjan Patra’ के प्रोफाइल को स्कैन करने की। प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि यूजर के 9 सब्सक्राइबर्स है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला है। असल में यह वीडियो ओडिशा का नहीं है। यह वीडियो मैक्सिको का है। - Claim Review : Crocodile Attack in Debi River Cuttack, Odisha... be careful - Claimed By : Bibhuranjan Patra - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software