About: http://data.cimple.eu/claim-review/7010c6ee1d30dff5cbb8c4ed05da8d4f4008cdfb362075867b277b1d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: प्रियंका गांधी और केरल के कांग्रेस नेता की यह सेल्फी पांच साल पुरानी है, हाल की नहीं प्रियंका गांधी और केरल के कांग्रेस नेता रिजिल की यह तस्वीर करीब पांच साल पुरानी है। इसका हाल-फिलहाल से कोई वास्ता नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Apr 23, 2024 at 05:29 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केरल के एक नेता की सेल्फी वायरल हो रही है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर केरल में सरेआम गोहत्या करने वाले कांग्रेस नेता की है, जिससे हाल ही में प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि प्रियंका गांधी और केरल के कांग्रेस नेता रिजिल चंद्रन मक्कुटी की यह तस्वीर करीब पांच साल पुरानी है। गोहत्या के मामले में रिजिल मक्कुटी को पुलिस ने 2017 में गिरफ्तार किया था। कांग्रेस ने भी उनको पार्टी से निलंबित कर दिया था। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी में हैं। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने एक्स तस्वीर को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का आग्रह किया। इस पर लिखा है, “थोडा वायरल करो भाई लोगों चुनाव से पहले ये वही राक्षस है जिसने केरल में बीच सड़क हिंदुओ को चिढ़ाने के लिए गाय काटी थी। कांग्रेसियो ने तब ढोंग किया कि इसे निकाल दिया और अब देखो यहां पिंकी इसके साथ सेल्फी ले रही है। इसे थोडा वायरल करे पांच राज्यों में चुनाव है ये सच सभी हिंदुओ को पता होना चाहिए” फेसबुक यूजर Ajay Mishra (आर्काइव लिंक) ने भी 22 अप्रैल को इस पोस्ट को शेयर किया है। पड़ताल वायरल तस्वीर को हमने गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। 25 अप्रैल 2019 को एक्स यूजर @suprati_ (आर्काइव लिंक) ने वायरल तस्वीर को पोस्ट किया है। इसमें केरल के इस कांग्रेस नेता का नाम रिजिल मक्कुटी है। एक्स यूजर @chathootti (आर्काइव लिंक) ने भी 25 अप्रैल 2019 को इस तस्वीर को शेयर किया है। रिजिल चंद्रन मक्कुटी की फेसबुक प्रोफाइल पर इस तस्वीर को 20 अप्रैल 2019 को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे कन्नूर हवाई अड्डे का बताया गया। इससे साफ होता है कि वायरल तस्वीर 2019 की है। ऑन मनोरमा की वेबसाइट पर 1 जून 2017 को छपी खबर के अनुसार, केरल पुलिस ने रिजिल मक्कुटी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हाल ही में कन्नूर के एक कस्बे में बीच सड़क पर गौवंश की हत्या कर दी थी। वह वध के लिए मवेशियों की बिक्री पर केंद्र के प्रतिबंध के खिलाफ युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। इससे पहले कांग्रेस ने रिजिल समेत अन्य कार्यकर्ताओं को इस बर्बर प्रदर्शन के लिए निलंबित कर दिया था। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्वजनिक रूप से इस तरह के कृत्य की निंदा की थी। इस बारे में हमने केरल के स्थानीय पत्रकार प्रशांत से संपर्क किया। उनका कहना है, यह तस्वीर करीब पांच साल पुरानी है। इस समय रिजिल कांग्रेस में हैं। पुरानी फोटो को हाल का बताकर वायरल करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के छह हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: प्रियंका गांधी और केरल के कांग्रेस नेता रिजिल की यह तस्वीर करीब पांच साल पुरानी है। इसका हाल-फिलहाल से कोई वास्ता नहीं है। - Claim Review : यह तस्वीर केरल में सरेआम गौहत्या करने वाले कांग्रेस नेता की है, जिससे हाल ही में प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई है। - Claimed By : FB User- Ajay Mishra - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software