About: http://data.cimple.eu/claim-review/740b4777c743a5367805e7d29a07c4fc4d6b01e3a29bae8f5b1a1509     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: एक साथ चार लड़कियों से शादी का दावा फर्जी, वीडियो स्क्रिप्टेड है विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा रहा दावा फर्जी है। एक साथ चार महिलाओं से फेरे लेने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, कोई असली मामला नहीं। इसमें नजर आ रहे सभी लोग एक्टर हैं। - By: Umam Noor - Published: Dec 8, 2023 at 12:43 PM नई दिल्ली ( विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को एक साथ चार महिलाओं से फेरे लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सभी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को असली मामला समझते हुए यूजर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि इस शख्स ने एक साथ चार लड़कियों से शादी की है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि एक साथ चार महिलाओं के साथ फेरे लेने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, कोई असली मामला नहीं। इसमें नजर आ रहे सभी लोग एक्टर हैं। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”शख्स ने चार लड़कियों के साथ लिए शादी के फेरे,लोगों ने कहा वाह क्या किस्मत है।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो ‘एक्टर ब्रजेश’ नाम के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर 28 नवंबर को अपलोड हुआ मिला। यहां वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ”एक विवाह ऐसा भी @actorbrajesh4247”. इस यूट्यूब चैनल की सोशल स्कैनिंग करने पर हमें वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स के और भी बहुत से स्क्रिप्टेड वीडियोज मिले। वहीं, ‘एक्टर ब्रजेश’ नाम के इस चैनल को छः लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि लिए हमने एक्टर ब्रजेश से ईमेल के जरिये सम्पर्क किया और उनके साथ वायरल हो रहे वीडियो को शेयर किया। उन्होंने हमें पुष्टि देते हुए बताया, ”यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है और हम सब एक्टर हैं।” वीडियो को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले पेज ‘प्राइम न्यूज’ को दो लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस पेज को 2017 में बनाया गया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा रहा दावा फर्जी है। एक साथ चार महिलाओं से फेरे लेने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, कोई असली मामला नहीं। इसमें नजर आ रहे सभी लोग एक्टर हैं। - Claim Review : इस शख्स ने एक साथ चार लड़कियों से शादी की है। - Claimed By : FB User: Prime News - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software