About: http://data.cimple.eu/claim-review/74dba7e081c70625f013d48f21a3a6daeb03f73075bd1e6a531d735e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हिमालया कंपनी के मालिक के नाम से फिर वायरल हुई फर्जी पोस्ट विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा फेक साबित हुआ। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति एडवोकेट भानु प्रताप सिंह हैं। वे हिमालया ड्रग कंपनी से जुड़े हुए नहीं हैं। - By: Pallavi Mishra - Published: Oct 23, 2024 at 12:48 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति को पतंजलि और रिलायंस के खिलाफ बोलते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति हिमालया ड्रग कंपनी के मालिक हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति एडवोकेट भानु प्रताप सिंह हैं। वे हिमालया ड्रग कंपनी से जुड़े हुए नहीं हैं। क्या है फेसबुक पोस्ट में? फेसबुक यूजर Nandu Ji ने 18 अक्टूबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा , ”*लगता* है कि *रिलायन्स* और *पतंजली* के कारण इसकी *कमर* *टूट* रही है। *Himalaya* कम्पनी का *मालिक* है ये मुसलमान है इसके भाषण को सुनिए विचार कीजिए और सतर्क हो जाइए , आयुर्वेदिक मेडिसिन से ब्यूटि प्रॉडक्ट्स बनाता है *liv52* *syrup* se lekar *himaliya* *neem* *tulsi* aur *hand* *sensitiser* tak , हिमालय नाम सुनके हम जल्दी भावुक हो जाते हैं और हमारा फैसला और कंपनियों को छोड़कर हिमालय के नाम पर भरोसा हो जाता है जबकि इसकी सच्चाई सामने से देखी जा सकती है ,सभी ग्रूप में डालिए और खरीदना बंद कीजिए स्वयं घुटने पर आ जाएगा बहुत ऑप्शन्स है।” पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पहले भी की बार इस वीडियो की जांच की है । उस समय वीडियो को ठीक से देखने पर हमें लोगों के हाथों में CAA, NRC लिखे झंडे दिखे थे। वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें इस वीडियो के बारे में एक खबर ईस्ट कोस्ट डेली की वेबसाइट पर 19 जनवरी 2020 को प्रकाशित मिली थी। इस खबर में यह वीडियो एम्बेडेड था। यहां वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को एडवोकेट भानु प्रताप सिंह बताया गया था। ढूंढ़ने पर हमें पता चला कि भानु प्रताप सिंह एक वकील हैं। हमने इस विषय में एडवोकेट भानु प्रताप सिंह से फोन के जरिये 2021 में संपर्क भी किया था। उन्होंने कन्फर्म किया था कि वीडियो में वे ही हैं और वे किसी भी प्रकार से हिमालया ड्रग कंपनी से जुड़े हुए नहीं हैं। वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे की पुष्टि के लिए हमने हिमालया कंपनी की स्पोकपर्सन से भी बात की थी। उन्होंने हमें बताया था, “ये वायरल पोस्ट फर्जी है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति किसी भी प्रकार से हिमालया ड्रग कंपनी से जुड़े हुए नहीं हैं।” हिमालया ड्रग कंपनी की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज पर कंपनी की पूरी लीडरशिप के बारे में जानकारी है। यहां कहीं भी एडवोकेट भानु का नाम नहीं है। वायरल वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Nandu Ji के 700 से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे मुंबई के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा फेक साबित हुआ। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति एडवोकेट भानु प्रताप सिंह हैं। वे हिमालया ड्रग कंपनी से जुड़े हुए नहीं हैं। - Claim Review : पतंजलि और रिलायंस के खिलाफ बोलते यह व्यक्ति हिमालया ड्रग कंपनी के मालिक हैं। - Claimed By : Facebook User Nandu Ji - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software