About: http://data.cimple.eu/claim-review/763e73ace3b46c1c384364a25ddd18834e999bd2cc0dd2e98dc3b046     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दोनों आरोपियों का नाम शहीद हुसैन और सलमान है। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें। Fact 16 नवंबर 2024 को पटना से टाटा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि गिरफ्तार किए गए लोग मुस्लिम हैं। दावे की पड़ताल के लिए हमने सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इस तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से जांचा। परिणाम में हमने पाया कि 22 नवंबर 2024 को रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी थी कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो आरोपियों को गया में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, इस पोस्ट में आरोपियों के नाम नहीं बताये गए हैं। अब हमने संबंधित की-वर्ड्स के जरिये इस मामले में आरोपियों के पकड़े जाने से जुड़ी रिपोर्ट्स को खोजा। प्राप्त रिपोर्ट्स से जानकारी मिलती है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम विकास कुमार और मनीष कुमार है। न्यूज़ 18 द्वारा 23 नवंबर 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि 16 नवंबर 2024 को पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के मामले में रेलवे पुलिस बल ने मनीष कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 23 नवंबर 2024 को टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में भी बताया गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के मामले में आरपीएफ ने मानपुर स्थित 20 वर्षीय विकास कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया था। जांच में हमें आरपीएफ ईस्टर्न रेलवे के आधिकारिक हैंडल से इस मामले पर किया गया एक्स पोस्ट मिला। RPF Eastern Railway ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देते हुए एक्स पोस्ट के साथ एक न्यूजपेपर क्लिप शेयर की है। इस न्यूज़पेपर क्लिप में भी आरोपियों की पहचान विकास कुमार और मनीष कुमार के रूप में की गई है। जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों का नाम शहीद हुसैन और सलमान नहीं, बल्कि विकास कुमार और मनीष कुमार है। पढ़ें: Fact Check: क्या केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाई गई है? नहीं, यह दावा फ़र्ज़ी है Result: False Sources Report published by News 18 on 23rd November 2024. Report published by News 18 on 23rd November 2024. X post by RPF Eastern Railway on 22nd November 2024. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software