About: http://data.cimple.eu/claim-review/791902da6be7a71dde6ad79e7d677894ca118e08e389c7b87220b496     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर कुछ औरतों और बुरी तरह से टूटी हुई एक बस की तस्वीर वायरल हो रही है। जिन्हें शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की 17 महिला डॉक्टर्स (Doctor) जो कि पिकनिक मनाने के लिए दावणगेरे से गोवा जा रही थीं, सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बेंगलुरु पुणे हाइवे पर इन सभी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्ट से जुड़ा आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। जिसके बाद हमें इस घटना से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली। सर्च के दौरान हिंदुस्तान और नव भारत टाइम्स के लेख मिले। लेख के मुताबिक ये हादसा कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ बाइपास पर हुआ था। इन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये महिलाएं धारवाड़ के सेंट पॉल स्कूल की 1989 की बैचमेट थीं। जिनमें से सिर्फ एक औरत ही डॉक्टर (Doctor) थी। पड़ताल के दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मिली, जिसमें साफ तौर से लिखा हुआ था कि मृतक महिलाओं में सिर्फ एक ही डॉक्टर (Doctor) थीं। जिनका नाम डॉ. वीना प्रकाश था और वह जेजेएम मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। पड़ताल के दौरान न्यूज़18, नव भारत टाइम्स और हिंदुस्तान टाइम्स के लेख मिले। रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 10 औरतों सहित एक ड्राइवर यानि 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग घायल हैं। जिनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया था। हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक कर्नाटक सड़क दुर्घटना में 17 औरतों की मौत नहीं हुई है। इस हादसे में 10 औरतों सहित 1 ड्राइवर की मौत हुई है। ये 17 महिलाएं स्कूलमेट थीं। जिनमें से सिर्फ एक औरत ही डॉक्टर (Doctor) थी। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ तस्वीर को शेयर किया जा रहा है। Indian Express – https://www.newindianexpress.com/states/karnataka/2021/jan/15/dharwad-road-mishap11-former-students-of-st-pauls-convent-lose-their-lives-in-accident-2250606.html News18 – https://hindi.news18.com/news/nation/karnataka-11-killed-in-road-accident-pm-narendra-modi-expressed-grief-3417941.html NBT – https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/other-cities/more-than-11-people-die-in-collision-between-minibus-and-tipper-in-dharwad-karnataka/articleshow/80282245.cms Hindustan – https://www.livehindustan.com/national/story-11-people-killed-in-a-road-accident-near-karnataka-dharwad-3746641.html किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh February 3, 2025 Komal Singh December 13, 2024 Neha Verma September 9, 2021
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software