About: http://data.cimple.eu/claim-review/796deac890d779de85a9f19a29098d27bacaefc0d2efdf72a505d29f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, देश के वित्त मंत्री नहीं विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, वित्त मंत्री नहीं। - By: Pallavi Mishra - Published: Jun 24, 2021 at 12:23 PM नई दिल्ली, विश्वास न्यूज़। सोशल मीडिया पर आज कल एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कनाडियन पॉलिटिशियन प्रबमीत सिंह सरकारिया की तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि वे देश के वित्त मंत्री चुने गए हैं। विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। क्या है वायरल पोस्ट में Nishkam Welfare नाम के पेज ने जून 22 को कनाडियन पॉलिटिशियन प्रबमीत सिंह सरकारिया की एक तस्वीर शेयर की और डिस्क्रिप्शन में लिखा “Prabmeet Singh Sarkaria Ontario,Canada , appointed as Finance minister” जिसका हिंदी अनुवाद होता है “प्रबमीत सिंह सरकारिया ओंटारियो, कनाडा, वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त” इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहाँ देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड्स के साथ इंटरनेट पर सर्च किया। हमारे हाथ बहुत-सी ख़बरें लगीं, जिनके अनुसार 18 जून 2021 को प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। 19 जून को एनडीटीवी में पब्लिश्ड खबर के अनुसार, “30 वर्षीय प्रबमीत सरकारिया को अब ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए पदोन्नत किया गया है। वह ओंटारियो में पहली पगड़ी पहनने वाले सिख कैबिनेट मंत्री हैं।” प्रबमीत सिंह सरकारिया के सोशल मीडिया एकाउंट्स पे दी गयी जानकारी के अनुसार भी वे प्रांतीय संसद सदस्य और ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। कीवर्ड सर्च करने पर हमें पता चला की कनाडा की वर्तमान वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड हैं, जो वित्त मंत्री होने के साथ साथ कनाडा की उप प्रधान मंत्री भी हैं। इस विषय में ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण पंजाबी के कनाडा स्थित संवाददाता कमलजीत बटर से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया, “प्रबमीत सिंह ओंटारियो से कैबिनेट मंत्री बनने वाले पहले पगड़ीधारी सीख हैं। उन्हें ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पूर्ण कैबिनेट रैंक दिया गया है। मगर वे वित्त मंत्री नहीं है।” वायरल दावे को Nishkam Welfare नाम के यूजर ने जून 22 को पोस्ट किया था। इस यूजर के फेसबुक पर 5,000 फ्रेंड्स हैं, और वे हैदराबाद के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। प्रबमीत सिंह सरकारिया कनाडा के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, वित्त मंत्री नहीं। - Claim Review : Prabmeet Singh Sarkaria Ontario,Canada , appointed as Finance minister - Claimed By : Nishkam Welfare - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software