About: http://data.cimple.eu/claim-review/7a1543a70d7aaffadd02e076adfbebd8b26877efc1fea0371727291a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check क्या तस्वीर में राहुल गांधी के साथ खड़ी महिला कर्नाटक हिजाब विवाद से चर्चा में आई मुस्कान है? कर्नाटक के छोटे से शहर उडुपी (Udupi) से शुरु हुआ हिजाब विवाद (Hijab Row) अब भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर हिजाब को लेकर लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो इस पूरे मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और तस्वीरें इस विवाद से जोड़कर शेयर की जा रही हैं। ताजा मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि तस्वीर में दिख रही महिला और कोई नहीं बल्कि कर्नाटक में हिजाब के लिए आवाज़ बुलंद करने वाली मुस्कान है। वहीं Twitter पर भी यह तस्वीर इसी दावे के साथ कई यूजर्स द्वारा पोस्ट की गई है। Fact Check/Verification वायरल हो रही एक महिला के साथ राहुल गांधी की इस तस्वीर को Reverse Image Search पर ढूंढने पर हमें पता चला कि यह तस्वीर कर्नाटक हिजाब विवाद से चर्चा में आई मुस्कान की नहीं बल्कि झारखंड के बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद हैं। कौन हैं अंबा प्रसाद? अंबा प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की सदस्य हैं। वह 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव से झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में चुनी गई थीं। अंबा झारखंड विधानसभा 2019 की सबसे कम उम्र की विधायक हैं। अंबा प्रसाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अंकाउंट से ट्वीट कर इस दावे को ग़लत बताया है। राहुल गांधी के साथ खड़ी महिला कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद हैं कर्नाटक की हिजाब वाली लड़की के नाम से वायरल हो रही तस्वीर हमें अंबा प्रसाद नाम के एक फेसबुक पेज पर मिली, जहां इसे 8 फरवरी को पोस्ट किया गया था। आपको बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीती 8 फरवरी को झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए वहां के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान ही उनके साथ बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद के साथ वायरल हो रही तस्वीर ली गई थी। इस मुलाकत के दौरान ली गई इस तस्वीर को अब गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। Conclusion सोशल मीडिया पर कर्नाटक की हिजाब विवाद से चर्चा में आई मुस्कान के नाम पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की तस्वीर को शेयर कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। Result: Fabricated Content/False Read More: हिजाब विवाद का चेहरा बनी मुस्कान की नहीं है सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर Our Sources Tweet By Congress MLA Amba Prasad On 10 February 2022 Photos Posted By A Facebook Page Named Amba Prasad On 8 February 2022 Tweet Tweet By INC On 8 February 2022 Report Published By News Nation On 8 February 2022 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software