About: http://data.cimple.eu/claim-review/7a95a57826348c60d951cc82c742dbe2ed45f3870956d58559333031     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : एयरो इंडिया 2025 शो का नहीं, मॉडल प्लेन का पुराना वीडियो है यह विश्वास न्यूज की पड़ताल में पोस्ट फर्जी साबित हुई। यह वीडियो मार्च 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। By: Ashish Maharishi - Published: Feb 14, 2025 at 06:35 PM - Updated: Feb 14, 2025 at 09:18 PM - नई दिल्ली (Vishvas News)। बेंगलुरु के येलहंका में 10-14 फरवरी को एयरो इंडिया शो आयोजित किया गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कथितरूप से एक फाइटर प्लेन को आश्चर्यजनक रूप से करतब करते हुए देखा जा सकता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को एयरो इंडिया शो का बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पोस्ट फर्जी साबित हुई। यह वीडियो मार्च 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। मोरक्को के एक यूट्यूब चैनल ने इसे 23 मार्च 2024 को पहली बार अपलोड किया था,जबकि एयरो इंडिया शो का आयोजन वर्ष 2025 में फरवरी में किया गया। ऐसे में यह वीडियो एयरो इंडिया शो का हो ही नहीं सकता। हमारी जांच में वायरल पोस्ट पूरी तरह बेबुनियाद साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल इंस्टाग्राम हैंडल rock_on_travells ने 13 फरवरी को एक वीडियो को पोस्ट करते हुए बेंगलुरु के येलहंका में आयोजित एयरो इंडिया शो का बताया। वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों देखा जा सकता है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत वायरल वीडियो की स्कैनिंग से की। ध्यान से देखने पर यह साफ नजर आया कि वीडियो में दिख रहा प्लेन असली नहीं है। प्लेन के ऊपर Euro Sport 30 लिखा हुआ नजर आया। इस क्लू के आधार पर हमने गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल करते हुए जानकारी जुटानी शुरू की। हमें पता चला कि CARF-Models नाम की कंपनी इस तरह के मॉडल प्लेन बनाती है। हमें इसकी वेबसाइट पर इस तरह के कई प्लेन मिले, जिसे रिमोट की मदद से उड़ाया जा सकता है। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए यान्डेक्स और गूगल लेंस टूल की मदद लेकर वायरल वीडियो के कई कीफ्रेम्स को अलग-अलग एंगल से खोजना शुरू किया। हमें यूट्यूब पर ये वीडियो शॉर्ट्स के रूप में मौजूद मिला। ऑफिशियल खालिद ने असली वीडियो को 23 मार्च 2024 को अपलोड किया था। यह चैनल मोरक्को से संचालित होता है। एयरो इंडिया शो 2025 से जुड़ी कवरेज कई मीडिया संस्थानों की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखी जा सकती है। दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब पर मौजूद कवरेज को यहां देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के अंत में डिफेंस जर्नलिस्ट अनीश सिंह से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने कन्फर्म करते हुए इसे फर्जी बताया। rock_on_travells की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यह हैंडल जनवरी 2024 को बनाया गया। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में एयरो इंडिया शो के नाम पर वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो मार्च 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है, जबकि एयरो इंडिया शो फरवरी 2025 में आयोजित किया गया। ऐसे में हमारी जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। Claim Review : एयरो इंडिया शो का वीडियो - Claimed By : IG Handel rock_on_travells - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software