About: http://data.cimple.eu/claim-review/7fe77b146c1e7485133de27a5bb6d2d2ac6aa09511e1db66e9f5432e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : एमएस धोनी के 3D मॉडल को दार्शनिक चाणक्य का बताकर किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल 3D मोडल असल में एमएस धोनी का है, चाणक्य का नहीं। - By: Pallavi Mishra - Published: Mar 18, 2024 at 06:31 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक चेहरे के 3 डी मॉडल को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मगध डीएस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भारतीय शिक्षक और दार्शनिक चाणक्य का एक 3D मॉडल बनाया है, वे क्रिकेटर एमएस धोनी जैसे दिखते थे। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल 3D मॉडल असल में एमएस धोनी का ही है, चाणक्य का नहीं। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर Jitendra Kumar ने 12 मार्च 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिहार के मगध डीएस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चाणक्य की तस्वीरें ली हैं और वह एमएस धोनी की तरह दिखते हैं। ट्वीट में लिखा है: “मगध डीएस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस 3डी मॉडल का पुनर्निर्माण किया है कि अर्थशास्त्र के लेखक चाणक्य कैसे दिखते होंगे…” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर ढूंढा। हमें यह तस्वीर एमी डॉट आर्टस्टेशन डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट पर मिली। यहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार यह एमएस धोनी का थ्री डी मॉडल था, जिसे फ्रीलांस कैरेक्टर मॉडलर अंकुर खत्री ने बनाया था। यहाँ लिखा था, “Hi friends i am doing likeness study of M.S. Dhoni hope you like it, its wip… project did not work on hair,its remain” इसके बाद हमने थ्री डी आर्टिस्ट अंकुर खत्री के बारे में ढूंढ़ना शुरू किया। हमें इनका इंस्टाग्राम पेज मिला, जिसपर बहुत से थ्री डी मॉडलों की पोस्ट्स थीं। स्क्रॉल करते हुए हमें अंकुर की 18 अगस्त 2020 की एक पोस्ट में वायरल थ्री डी मॉल को बनाने की प्रक्रिया का वीडियो मिला। अधिक जानकारी के लिए हमने अंकुर खत्री से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह 3 डी मॉडल उन्होंने ही बनाया है और यह एमएस धोनी का है, चाणक्य का नहीं। अंत में हमने तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Jitendra Kumar के फेसबुक अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के लगभग 6 हजार फॉलोअर्स हैं और वे बिहार के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल 3D मोडल असल में एमएस धोनी का है, चाणक्य का नहीं। - Claim Review : दार्शनिक चाणक्य का एक 3D मॉडल - Claimed By : फेसबुक यूजर Jitendra Kumar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software