About: http://data.cimple.eu/claim-review/80907e7cbfdf503195fddae5dc2ea876246509e0a4e7f7588f3001c3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बांग्लादेश का वीडियो दिल्ली का बताकर गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को जोड़कर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला है। यह वीडियो बांग्लादेश का है, जब वहां बकरीद पर दी गई कुर्बानी के बाद हुई बारिश से ऐसा दृश्य सामने आया था। इसका दिल्ली से कोई संबंध नहीं है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jul 4, 2023 at 05:46 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सड़क खून जैसे लाल पानी से भरी हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे दिल्ली में पिछले दिनों मनाई गई बकरीद से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला है। वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं है,बल्कि बांग्लादेश का है। वायरल वीडियो बांग्लादेश के नारायणगढ़ का है। 2023 में बकरीद पर दी गई कुर्बानी के बाद हुई बारिश से ऐसा दृश्य सामने आया था।वीडियो को अब दिल्ली का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘संदीप त्यागी धरमपुर’ ने 1 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “ईद का नज़ारा। आज तो दिल्ली के कुछ इलाकों में नल से भी कुर्बानी का खून आ रहा है।कुछ फैशनेबल कपड़े भी रंगें जा सकते हैं। भारत सरकार मौन क्यों है! एक हत्या पर फांसी की सजा होती है। अब लाखों बेजुबानों की हत्या पर सरकार कानून क्यों नहीं लाती है।” फैक्ट चेक के उद्देश्य से पोस्ट में लिखी गई बातों को हूबहू लिखा गया है। इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले संबंधित वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें नारायणगंज पोस्ट डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से जुड़ी खबर प्रकाशित मिली। 29 जून 2023 को प्रकाशित खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “वीडियो बांग्लादेश के नारायणगढ़ का है।” जांच के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी पोस्ट ‘समाचार 18 न्यूज़’ के फेसबुक पेज पर भी अपलोड मिली। 1 जुलाई 2023 को किए गए पोस्ट में बताया गया, “यह वीडियो बांग्लादेश का है जहां कल बकरा ईद पर बारिश होने के कारण पानी भर गया और कुर्बानी दिए गए पशुओं के रक्त के लाल रंग से इलाका रक्तमय हो गया। ऐसे हृदय विदारक दृश्य मन को द्रवित कर देते हैं कि कैसे कोई धर्म त्यौहार के नाम पर इन जीवित पशुओं के रक्त से होली खेल सकता हैं।” सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो ‘विपिन शर्मा’ नाम के फेसबुक यूजर द्वारा भी पोस्ट किया हुआ मिला। 1 जुलाई 2023 को वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, “बकरीद पर ये दृश्य उस बांग्लादेश के ढाका का है जो 1947 तक भारतवर्ष ही था। अगर नहीं जागे तो ये दृश्य हर जगह हो सकता है, मेरे व आपके शहर, गांव या मोहल्ले में भी हो सकता है। क्या आप इसे स्वीकार कर पाओगे ?…” कई यूजर्स ने इस वीडियो को बांग्लादेश का बताकर शेयर किया है। अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण दिल्ली के असिस्टेंट एडिटर सौरभ श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि दिल्ली में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर आया होता तो इस बारे में जानकारी जरूर होती। ये पहली बार नहीं है,जब बकरीद के बाद ऐसी कोई पोस्ट भारत की बताकर शेयर किया जा रहा है। इससे पहले भी एक तस्वीर को वायरल कर उसे भारत में मनाई गई बकरीद से जोड़कर शेयर कर रहे थे। जिसकी जांच विश्वास न्यूज ने की थी। आप हमारी पड़ताल को यहां पढ़ सकते हैं। विश्वास न्यूज ने जांच के आखिरी चरण में उस प्रोफाइल की पृष्ठभूमि की जांच की, जिसने वायरल पोस्ट को साझा किया था। हमने पाया कि यूजर गुड़गांव का रहने वाला है। यूजर के 1 हजार से ज्यादा फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को जोड़कर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला है। यह वीडियो बांग्लादेश का है, जब वहां बकरीद पर दी गई कुर्बानी के बाद हुई बारिश से ऐसा दृश्य सामने आया था। इसका दिल्ली से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : दिल्ली में पिछले दिनों मनाई गई बकरीद के बाद का दृश्य। - Claimed By : Sandeep Tyagi Dharampur - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software