About: http://data.cimple.eu/claim-review/858b0edb0e5298a1b47968632f4528bee97c65c9209196c4c3b7393b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शादी में दूल्हे द्वारा दहेज न मिलने पर शादी से इनकार करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है, असली समझ वायरल कर रहे लोग बिहार में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा दहेज मांगने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसमें दिख रहे दूल्हा और दुल्हन पेड एक्टर और एक्ट्रेस हैं। इसके डायरेक्टर विक्रम मिश्रा ने इस तरह के और भी वीडियो बनाए हैं। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 11, 2022 at 02:51 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले सोशल मीडिया पर 2.02 मिनट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ। इसमें दूल्हे और दुल्हन की लिबास में युवक और युवती बैठे हुए हैं। इसमें युवक दहेज को सही ठहराते हुए उसकी मांग करता है। युवक मांग पूरी नहीं होने पर बारात वापस ले जाने की बात कर रहा है। कुछ यूजर्स ने 3.36 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इसमें वीडियो में युवक खुद को सरकारी कर्मचारी और अपने पिता को टीचर बता रहा है। वीडियो कोई तीसरा शख्स बना रहा है, जो दूल्हे से शादी से मना करने पर सवाल कर रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स बताता है कि घटना बिहार के चप्पलपुर गांव की है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि जिस वीडियो को लोग असली समझकर शेयर कर रहे हैं, वह स्क्रिप्टेड है। वीडियो के डायरेक्टर के अनुसार, दूल्हे और दुल्हन के लिबास में बैठे युवक और युवती पेड एक्टर और एक्ट्रेस हैं। क्या है वायरल पोस्ट में ट्विटर यूजर @humlogindia (आर्काइव) ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, दहेज इस कालू के कान के नीचे 10 तमाचा मारो ट्विटर यूजर Dayanand Kamble (आर्काइव) ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, इन्हे “लज्जा” क्यों नहीं आती..? @ipskabra (आर्काइव) ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, जब तक देश से #दहेज़_लोभी मानसिकता ख़त्म नहीं होती, तब तक हमारा #WomensDay, #WomenEmpowermentDay आदि मनाना व्यर्थ है. दहेज़ लालसा में अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट और जीवनसंगिनी का मोल कम समझे, वो किसी का जीवनसाथी बनने योग्य ही नहीं है. वीडियो की जांचकर, सख्त कानूनी कार्यवाही हो. फेसबुक पेज ABN24 Madhubani (आर्काइव) पर भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। पड़ताल वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में सर्च किया। इसमें 8 मार्च 2022 को smart.livehindustan में छपी खबर का लिंक मिला। इसके मुताबिक, बिहार में दूल्हे द्वारा दहेज नहीं मिलने पर शादी से इनकार करने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह एक स्क्रिप्टेड ड्रामा है। इसको और सर्च करने पर हमें Divya Vikram फेसबुक पेज पर 25 फरवरी को इसे अपलोड किया गया। इसमें लिखा है, बिहार मे टीचर के लड़का स्टेज पे दहेज के लिये किया हंगामा और् शादी करने से इनकार फेसबुक पेज पर हमें शादी के कुछ और वीडियो भी मिले। इस वीडियो का प्रीमियर 24 फरवरी को Mithila Gamer यूट्यूब चैनल पर भी किया गया है। इसका लिंक फेसबुक पेज Divya Vikram पर पोस्ट किया गया। इसके कमेंट में Hassan Khan ने लिखा है, This is staged video, not real one. Just for getting social media popularity, they are not mentioning anywhere that it’s fake. (यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, असली नहीं। सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए इसे बनाया गया है। इन लोगों ने कही भी यह नहीं लिखा कि यह स्क्रिप्टेड है।) इसकी और जानकारी के लिए हमने Divya Vikram फेसबुक पेज के एडमिन विक्रम मिश्रा से बात की। उनका कहना है, यह एक कहानी है। मैंने इस वीडियो को डायरेक्ट किया है। इस पर मेरा कॉपीराइट है। मैं काफी साल से इस तरह के वीडियो बनाता आ रहा हूं। इसमें दिख रहे दूल्हा और दुल्हन पेड एक्टर और एक्ट्रेस हैं। उनके नाम अमित और रानी हैं। वे मेरी टीम के मेंबर हैं। मैं बिहार के मधुबनी में रहता हूं। वीडियो को शेयर करने वाले ट्विटर यूजर @humlogindia नवंबर 2014 से ट्विटर से जुड़े हुए हैं। उनके 60.4 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: बिहार में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा दहेज मांगने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसमें दिख रहे दूल्हा और दुल्हन पेड एक्टर और एक्ट्रेस हैं। इसके डायरेक्टर विक्रम मिश्रा ने इस तरह के और भी वीडियो बनाए हैं। - Claim Review : बिहार में सरकारी नौकरी करने वाले दूल्हे ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इंकार - Claimed By : Twitter User- humlogindia - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software