About: http://data.cimple.eu/claim-review/8a453e08ced6971ed226fc7fee316e3c8b0e935f77624b946b7c0d87     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राहुल और हेमंत की तारीफ करते चंपई सोरेन का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से हुआ वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि चंपई सोरेन के राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की तारीफ करने के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा वायरल है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब 10 महीने पुराना है। चंपई सोरेन उस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का हिस्सा थे। वो अगस्त में झामुमो से अलग होकर बीजेपी से जुड़ गए थे। - By: Pragya Shukla - Published: Dec 2, 2024 at 03:37 PM - Updated: Dec 2, 2024 at 05:08 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चंपई सोरेन को राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वे अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में वापसी करना चाहते हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब 10 महीने पुराना है। चंपई सोरेन उस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का हिस्सा थे। वो अगस्त में झामुमो से अलग होकर बीजेपी से जुड़ गए थे। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘संथाली संस्कृति’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “चंपई सोरेन अब JMM में घर वापसी करना चाहते हैं। पहले ये JMM छोड़कर भाजपा में गए थे और अब वापस JMM में आना चाहते हैं।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 2 फरवरी 2024 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, उस दौरान चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से जुड़े हुए थे और वो झारखंड के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने उस दौरान झारखंड में होने वाली राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समर्थन किया था और कहा था कि वो इसमें भाग लेंगे। साथ ही हेमंत सोरेन की भी तारीफ की थी। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो इसी जानकारी के साथ आज तक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर हुआ मिला। वीडियो को 2 फरवरी 2024 को अपलोड किया गया था। जांच के समय हमें चंपई सोरेन का वायरल वीडियो को लेकर की गई एक पोस्ट मिली। उन्होंने एक्स पर 2 दिसंबर 2024 को एक पोस्ट करते हुए लिखा है, “सोशल मीडिया पर एक एजेंडे के तहत, एक पुराना वीडियो वायरल करवा कर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही हैं। चुनावों के समय भी ऐसा किया गया था। कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें।” बिजनेस स्टैंडर्ड की वेबसाइट पर 2 फरवरी 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, हेमंत सोरेन पर कथित जमीन घोटाले को लेकर कई आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया था। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। आजतक की वेबसाइट पर 28 अगस्त 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंपई सोरेन की कई मुद्दों को लेकर पार्टी से अनबन हो गई थी। इस अनबन के बाद उन्होंने पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया था। अधिक जानकारी के लिए हमने रांची के स्टेट ब्यूरो चीफ प्रदीप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो करीब 10 महीने पुराना है। अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 100 से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि चंपई सोरेन के राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की तारीफ करने के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा वायरल है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब 10 महीने पुराना है। चंपई सोरेन उस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का हिस्सा थे। वो अगस्त में झामुमो से अलग होकर बीजेपी से जुड़ गए थे। - Claim Review : चंपई सोरेन ने हाल ही में की राहुल और हेमंत सोरेन की तारीफ। - Claimed By : FB User Santhali culture - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software