About: http://data.cimple.eu/claim-review/8a5c745f5bdf9d287b491c1ba6b82898c8edc4d60ee9a4a56c9f9ad1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह वायरल गायिका शारदा सिन्हा जीवित और कुशल हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शारदा सिन्हा के निधन की पोस्ट एक अफवाह है। - By: Jyoti Kumari - Published: Sep 2, 2022 at 04:56 PM - Updated: Sep 2, 2022 at 05:04 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आए दिन कई मशहूर शख्सियतों के बारे में अफवाहें फैलती रहती हैं। अब ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे सम्मान पा चुकीं लोक गायिका शारदा सिन्हा से जुड़ी एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। पोस्ट में दो तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में शारदा सिन्हा और दूसरी में किसी महिला को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इस दावे को सच मानते हुए शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शारदा सिन्हा के निधन की पोस्ट एक अफवाह है। वह पूरी तरह से कुशल हैं। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Sushen singh (आर्काइव लिंक) ने 25 अगस्त 2022 को लोक गायिका शारदा सिन्हा की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,मिथिला की गौरव बिहार की स्वर कोकिला ,श्रद्धा सिन्हा ,अब हम लोगों के बीच नहीं रही, उन्होंने अनगिनत मैथिली और विवाह गीत गाकर इस धरती का नाम रोशन किया, सदा मिथिला आप पर गौरव करता रहेगा ! सहृदय कोटि-कोटि नमन कई अन्य यूज़र्स ने भी इस पोस्ट को मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर कीवर्ड से इस बारे में सर्च किया, लेकिन किसी भी भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो प्रिंट और डिजिटल में खबर जरूर होती। सर्च के दौरान हमें कई ऐसी पुरानी पोस्ट मिली, जिनसे पता चला की शारदा सिन्हा के मौत की अफवाह पहले भी फ़ैल चुकी है। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने गायका शारदा सिन्हा के सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला। हमें 28 अगस्त को शारदा सिन्हा के इंस्टाग्राम पर शेयर किया एक वीडियो मिला। हमने पोस्ट में दिख रही दूसरी तस्वीर, जिसमें एक महिला को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है उसे गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। हमें देशवाणी नाम की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर प्रकाशित मिली। खबर के अनुसार, “मोतिहारी नगर थाना की जांबाज महिला दारोगा शारदा सिन्हा शनिवार की देर रात कोरोना की जंग हार गईं। कल रात करीब साढ़े 12 बजे पटना में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनका आज पटना में दाह संस्कार कर दिया गया।” बिहार पुलिस परिवार नाम के फेसबुक पेज पर भी वायरल तस्वीर से जुड़ी पोस्ट को देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण बिहार के राज्य ब्यूरो प्रमुख अरविंद शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया वायरल दावा फर्जी है। अरविन्द शर्मा ने कहा कि उनकी बात शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से हुई है। अंशुमन सिन्हा ने बताया है कि शारदा सिन्हा दिल्ली में हैं और बिल्कुल स्वस्थ हैं। पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से पता चला कि यूजर को 187 लोग फॉलो करते हैं और यूजर ने 21,दिसंबर 2021 को यह अकाउंट बनाया है। निष्कर्ष: गायिका शारदा सिन्हा जीवित और कुशल हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शारदा सिन्हा के निधन की पोस्ट एक अफवाह है। - Claim Review : बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। - Claimed By : Sushen singh - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software