About: http://data.cimple.eu/claim-review/8a603a3873261c065cbd7c585fe222cd91abfebf1d17d7d4dad219ab     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मैक्सिको में हुई मगरमच्छ के हमले की घटना को अब गोरखपुर का बताकर किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो मैक्सिको का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Sep 8, 2021 at 01:27 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। एक वायरल वीडियो में एक मगरमच्छ को एक महिला को अपने जबड़ों में दबाये पानी में तैरते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि वीडियो गोरखपुर का है, जहाँ नौकाविहार के दौरान रामगढ़ताल में एक मगरमच्छ ने सेल्फी ले रही इस महिला पर हमला किया और इसे मार दिया। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो गोरखपुर का नहीं है। यह वीडियो मैक्सिको का है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज Deoria live news ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “गोरखपुर नौका बिहार रामगढ़वा ताल मैं लड़की सेल्फी लेते वक्त मगरमच्छ ने दबोचा” इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने InVID टूल की मदद से इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स निकाले और फिर इन स्क्रीनग्रैब्स को कीवर्ड्स के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो worldstarhiphop.com की एक खबर में मिला। खबर के अनुसार, वीडियो मैक्सिको का था। इस घटना पर एक खबर mexicodailypost.com पर भी मिली। खबर के अनुसार, ये वीडियो मैक्सिको का है, जहाँ लागुना डेल कार्पिन्टेरो के तट पर एक मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला था। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेट पर ढूंढा कि क्या हाल-फिलहाल में गोरखपुर में ऐसी कोई घटना हुई है या नहीं। हमें दैनिक जागरण की एक खबर मिली, जिसमें बताया गया कि गोरखपुर के रामगढ़ताल में कोई मगरमच्छ नहीं देखा गया है। हमने इस विषय में दैनिक जागरण गोरखपुर के मुख्यo उप संपादक प्रदीप श्रीवास्तव से संपर्क साधा। उन्होंने हमें बताया, “यह वीडियो ज़ाहिर तौर पर गोरखपुर का नहीं है। रामगढ़ताल में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आयी है। यहां कोई घड़ियाल नहीं देखा गया है। गोरखपुर के अधिकारियों ने भी रामगढ़ ताल में घड़ियाल देखे जाने की खबरों को भ्रामक बताया है।” अब बारी थी फेसबुक पर पोस्ट को साझा करने वाले यूजर ‘Deoria live news’ के प्रोफाइल को स्कैन करने की। प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि यूजर के 5,467 फ़ॉलोअर्स हैं। इस वीडियो को एक बार पहले भी गलत दावे के साथ वायरल किया गया था। उस समय इसे ओडिशा का बताया गया था। उस समय की गयी विश्वास न्यूज़ की पड़ताल को यहाँ पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला। असल में यह वीडियो मैक्सिको का है। - Claim Review : गोरखपुर नौका बिहार रामगढ़वा ताल मैं लड़की सेल्फी लेते वक्त मगरमच्छ ने दबोचा - Claimed By : Deepak Yadav - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software