About: http://data.cimple.eu/claim-review/8e8a6a77e918fa370050611d1250667b2f0a5bab60b00d25b3033d9f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सेना में भर्ती के नाम पर वायरल हुआ फर्जी स्क्रीनशॉट विश्वास न्यूज की पड़ताल में सेना में भर्ती में उम्र में दो साल की छूट का दावा पूरी तरह बेबुनियाद निकला। भर्ती के नियमों में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। - By: Ashish Maharishi - Published: Nov 6, 2021 at 02:36 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक न्यूज चैनल का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि सेना भर्ती 2022 नया नियम उम्र में 2 साल की छूट। वायरल पोस्ट को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी निकली। खबर लिखे जाने तक अभी तक ऐसा कोई बदलाव सेना भर्ती में नहीं किया गया है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज यूपी 43 गोंडा ने 29 अक्टूबर को अपलोड करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि सेना भर्ती में बदलाव करते हुए उम्र में 2 साल की छूट दी गई। पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसका आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल सर्च किया। हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो सेना की भर्ती में दो साल की छूट की बात पर मुहर लगाती हो। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने जी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो को खंगाला। यहां भी हमें वायरल खबर नहीं मिली, जबकि वायरल स्क्रीनशॉट जीन्यूज का ही बताकर वायरल किया जा रहा है। हमने वायरल स्क्रीनशॉट और जी न्यूज की ब्रेकिंग प्लेट का तुलनात्मक अध्ययन किया। हमें इन दोनों में काफी अंतर दिखा। फॉन्ट से लेकर ब्रेकिंग प्लेट तक के अंतर से यह बात साबित हुई कि वायरल पोस्ट फर्जी है। पड़ताल के अगले चरण में विश्वास न्यूज ने भारतीय सेना के प्रवक्ता से संपर्क किया। उन्होंने हमें जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से सेना के नाम पर यह पोस्ट वायरल हो रही है। यह पूरी तरह फेक है। अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। फेसबुक पेज यूपी 43 गोंडा की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि इसके 47 हजार फॉलोअर हैं। इस पेज को 27 जनवरी 2020 को बनाया गया था। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में सेना में भर्ती में उम्र में दो साल की छूट का दावा पूरी तरह बेबुनियाद निकला। भर्ती के नियमों में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। - Claim Review : सेना भर्ती में बदलाव करते हुए उम्र में 2 साल की छूट दी गई। - Claimed By : फेसबुक पेज यूपी 43 गोंडा - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software