Authors
Claim
महाकुंभ से चर्चा में आये IIT वाले बाबा को मिला था अर्जुन पुरस्कार।
वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।
पढ़ें: अजान देते व्यक्ति का यह वीडियो डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का नहीं है
Fact
सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है, जिसमें अभय सिंह नामक खिलाड़ी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अर्जुन पुरस्कार दे रही हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि पुरस्कार लेते यह व्यक्ति महाकुंभ के IIT वाले बाबा अभय सिंह हैं। वीडियो में IIT वाले बाबा अभय सिंह की तस्वीर भी जोड़ी गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “लोग मरते हैं ऐसी जिंदगी जीने के लिए….और अभय सिंह सब कुछ त्याग दिया.“
वीडियो के बैकग्राउंड में बताया जाता है कि अभय सिंह को स्क्वैश खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड 2024 दिया जा रहा है। जानकारी के आधार पर हमने संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल क्लिप से मिलते दृश्य अभय सिंह नामक स्क्वैश खिलाड़ी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिले, जिन्हें 17 जनवरी, 2025 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “आज सुबह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार, भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।”
17 जनवरी 2025 को WorldSquash द्वारा प्रकाशित लेख में बताया गया है कि 26 वर्षीय अभय सिंह हाल के सत्रों में बेहतरीन स्क्वैश खेल रहे हैं। राष्ट्रीय टीम में सिंह ने हांग्जो में एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। वह चेन्नई में SDAT WSF स्क्वैश विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे और पिछले साल हांगकांग फुटबॉल क्लब में WSF विश्व टीम चैंपियनशिप में भारत के पुरुषों को अब तक के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंचाया।
17 जनवरी, 2025 को प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया के एक्स हैंडल से स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह को अर्जुन पुरस्कार देने की तस्वीर शेयर की गई है।
ऑल इंडिया रेडियो के आधिकरिक फेसबुक पेज पर भी खिलाड़ी अभय सिंह को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की जानकारी शेयर की गई है।
ज्ञात हो कि महाकुंभ से चर्चा में आये IIT वाले अभय सिंह की उम्र करीब 34 साल है। IIT वाले बाबा अभय सिंह के बारे में खोजने पर हमें उनके अर्जुन पुरस्कार जीतने से सम्बंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। गौरतलब है कि 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार दिए गए थे। उससे पहले से IIT बाबा महाकुंभ में ही मौजूद हैं।
पढ़ें: थाईलैंड में नाव के आकार की गाड़ी से सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे लोगों का वीडियो, महाकुंभ जाते यात्रियों का बताकर वायरल
जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि वीडियो में IIT वाले बाबा अभय सिंह नहीं, बल्कि स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह को अर्जुन पुरस्कार दिया जा रहा है।
Result: False
Sources
Instagram post on 17 January 2025 by Squash player Abhay Singh.
X post by Draupadi Murmu on 17 January 2025.
Article published by World Squash on 17 January 2025.
FB post by AIR on 17 January 2025.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z