About: http://data.cimple.eu/claim-review/91d300cdbf236d6b59585a424be013c22652d5ef7e9ec1da38d15984     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रेस जीतने वाली वीडियो इटली की अंबरा सबातीनी की है, निखत जरीन की नहीं टोक्यो पैरालिंपिक 2020 की 100 मीटर टी63 स्पर्धा में इटली की अंबरा सबातिनी ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि भारत की निखत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है। वायरल वीडियो इटली की सबातिनी का है, ना कि निखत जरीन का। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Aug 10, 2022 at 02:26 PM - Updated: Aug 10, 2022 at 02:55 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बर्मिंघम में समाप्त हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक ब्लेड रनर को दौड़ में जीतते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भारतीय खिलाड़ी निखत जरीन ने पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो टोक्यो 2020 पैरालिंपिक का है। रेस जीतने वाली खिलाड़ी का नाम अंबरा सबातीनी है और वह इटली की रहने वाली हैं, जबकि भारत की निखत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बॉक्सिंग में गोल्ड जीता है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर ‘प्रदीप कुमार हलदर‘ (आर्काइव लिंक) ने 8 अगस्त को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, एथलीट में पहली बार गोल्ड मेडल दिलाने पर भारत का बेटी बहन निखत जरीन को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें कुछ फेसबुक यूजर्स (आर्काइव लिंक) इस वीडियो को भारतीय खिलाड़ी का बताकर शेयर कर रहे हैं। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें ब्लेड रनर दौड़ रहे हैं। साथ ही बोर्ड पर टोक्यो 2020 और रेस जीतने वाली खिलाड़ी का नाम सबातिनी लिखा हुआ है। मतलब यह अभी का वीडियो नहीं है और टोक्यो 2020 पैरा गेम्स का है। अब कीवर्ड्स से गूगल पर सर्च करने पर हमें Paralympic Games यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। 26 सितंबर 2021 को अपलोड किए गए इस वीडियो में वायरल वीडियो के अंश को देखा जा सकता है। वीडियो का टाइटल है, Women’s 100 M- T63। Final। Athletics। Tokyo 2020 Paralympic Games। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि रेस में अंबरा सबातिनी ने गोल्ड जीता है। 5 अक्टूबर 2021 को ओलिंपिक्स डॉट कॉम पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, 19 साल की अंबरा सबातिनी इटली की हैं। उन्होंने अपनी साथी मार्टिना और मोनिका के साथ मिलकर टोक्यो पैरालिंपिक 2020 की प्रतियोगिता 100 मीटर टी63 में क्लीन स्वीप कर दिया। 7 अगस्त को जागरण में छपी खबर के अनुसार, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया की मुक्केबाज को हराया। इस बारे में दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स डिजिटल हेड विप्लव का कहना है, ‘निखत ज़रीन बॉक्सर हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने बॉक्सिंग में गोल्ड जीता है। ये वीडियो ब्लेड रनर का है।‘ ओलिंपिक्स डॉट कॉम में 8 अगस्त को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के करीब 200 एथलीट्स ने 16 विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण और 16 रजत के साथ कुल 61 पदक जीते हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची रिपोर्ट में देखी जा सकती है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘प्रदीप कुमार हलदर‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह ऋषिकेश से ताल्लुक रखते हैं। निष्कर्ष: टोक्यो पैरालिंपिक 2020 की 100 मीटर टी63 स्पर्धा में इटली की अंबरा सबातिनी ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि भारत की निखत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है। वायरल वीडियो इटली की सबातिनी का है, ना कि निखत जरीन का। - Claim Review : भारतीय खिलाड़ी निखत जरीन ने पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता है। - Claimed By : FB User- Pradeep Kumar Haldar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software