About: http://data.cimple.eu/claim-review/933daa11fa1f7ededa3a132e30552b0728a4defa1a229e8a51717a14     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : 2022 में बेपटरी हुए इंजन की तस्वीर को अब किया जा रहा है वायरल - By: Ashish Maharishi - Published: Aug 9, 2024 at 01:01 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर भिवानी के नाम पर एक ट्रेन एक्सीडेंट की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ट्रेन के इंजन को खेतों में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस तस्वीर को भिवानी की बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। वर्ष 2022 की घटना से जुड़ी तस्वीर को अब वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर संजीव शर्मा ने 9 अगस्त को एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “ट्रेन से खेत जोतने वाला पहला देश बना भारत। धन्यवाद अश्विनी वैष्णव जी।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पुराने वीडियो को भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौड़ और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने भी शेयर किया। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। यहां सर्च करने पर हमें सबसे पुरानी खबर एक न्यूज वेबसाइट पर मिली। न्यूजविंग नाम की इस वेबसाइट पर वायरल तस्वीर और घटना से जुड़ा वीडियो 5 सितंबर 2022 को पोस्ट करते हुए बताया गया कि खड़गपुर रेल मंडल के गोकुलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस घटना के बाद मालगाड़ी के दो इंजन खेत में उतर गए। पूरी खबर को यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है। सर्च के दौरान हमें वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र बी अक्लेकर के एक्स हैंडल पर घटना का पुराना वीडियो 4 सितंबर 2022 को पोस्ट मिला। इसे सोलापुर का बताया गया। हमें घटना से जुड़ा दूसरा वीडियो लोकमत के एक्स हैंडल पर भी मिला। इसे 4 सितंबर 2022 को अपलोड करते हुए सोलापुर से जुड़ा बताया गया। वायरल पोस्ट को लेकर पीआईबी की ओर से भी खंडन किया गया। इसमें बताया गया कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे पोस्ट में एक ट्रेन के पटरी से उतरने का दावा किया जा रहा है। यह दावा भ्रामक है। पोस्ट में साझा किया जा रहा वीडियो वर्ष 2022 का है। कृपया सनसनी फैलाने वाले ऐसे पोस्ट पर विश्वास न करें। इसे रेल मंत्रालय ने भी रीपोस्ट किया है। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, भिवानी के प्रमुख शिव गुलिया से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, जैसा कि वायरल पोस्ट में दिखाया गया है। पड़ताल के अंत में पुरानी तस्वीर को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि संजीव शर्मा नाम का यह यूजर चंडीगढ़ में रहता है। इसे आठ हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि सितंबर 2022 में महाराष्ट्र के सोलापुर में एक मालगाड़ी के इंजन बेपटरी होकर खेत में चले गए थे। उसी घटना से जुड़ी तस्वीर को अब कुछ लोग भिवानी के नाम से वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : खेत में उतरी ट्रेन - Claimed By : FB User Sanjiv Sharma - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software