About: http://data.cimple.eu/claim-review/992d14aadcb69eda2d714a65eac105d26432ea48cf9998554e6e3f54     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : रोहित शर्मा और विराट कोहली का एडिटेड वीडियो गलत दावे से शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। दो अलग-अलग क्लिप को एडिट करके फर्जी पोस्ट तैयार की गई है। रोहित शर्मा के साथ असल वीडियो में जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के साथ रविचंद्रन अश्विन हैं। एडिटेड वीडियो को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Feb 26, 2024 at 04:53 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता- पिता बने हैं। विराट कोहली के घर बेटे ने जन्म लिया है। इस दौरान कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। अब इसी से जोड़ते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो को हालिया बताते हुए दावा किया जा रहा है कि कोहली के दूसरी बार पिता बनने पर रोहित शर्मा ने वीडियो चैट कर बधाई दी। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। दो अलग-अलग वक्त के वीडियो को जोड़कर वायरल वीडियो तैयार किया गया है। असल वीडियो रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के इंस्टाग्राम लाइव का है, वहीं दूसरा वीडियो कोहली और रविचंद्रन अश्विन की चैट का है। इन्ही दोनों वीडियो को एडिट कर गलत दावे से वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर MON आर्काइव लिंक) ने 24 फरवरी को वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा,”Rohit sharma ne virat ko badhai di papa banane per” इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज पर अपलोड किया। हमें वीडियो से जुड़ी कई खबरें मिली, पर दोनों वीडियो में अलग-अलग क्रिकेटर थे। रोहित शर्मा वीडियो: सबसे पहले हमने रोहित शर्मा के वीडियो को सर्च किया। हमें रोहित शर्मा का वीडियो स्पोर्ट्स तक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 2 अप्रैल 2020 को अपलोड वीडियो में रोहित के साथ जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। वीडियो दोनों की लाइव चैट का है। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के इस लाइव चैट से जुड़ी खबर कई अन्य न्यूज वेबसाइट पढ़ी जा सकती है। विराट कोहली वीडियो : पड़ताल में आगे हमने विराट कोहली के वीडियो को लेकर सर्च किया। हमें असल वीडियो रविचंद्रन आश्विन के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। 30 मई 2020 को पोस्ट किए गए वीडियो में अश्विन को विराट कोहली के साथ लाइव चैट करते हुए देखा जा सकता है। हमें CDS India के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी दोनों क्रिकेटर की चैट का यह वीडियो मिला। वीडियो में 3 मिनट 25 सेकंड से विराट कोहली के वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है। रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली की यह इंस्टाग्राम चैट 31 मई 2020 को हुई थी। विराट और आश्विन के इस चैट से जुड़ी अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है। वायरल वीडियो को लेकर हमने दैनिक जागरण के खेल संवाददाता अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने वीडियो को एडिटेड बताया है। जांच में आगे हमने रोहित शर्मा के विराट कोहली को बधाई देने के बारे में सर्च किया। हमें कई क्रिकेटर्स से जुड़ी खबर मिली। पर हमें रोहित शर्मा से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट की स्कैनिंग की। यूजर को 201 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। दो अलग-अलग क्लिप को एडिट करके फर्जी पोस्ट तैयार की गई है। रोहित शर्मा के साथ असल वीडियो में जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के साथ रविचंद्रन अश्विन हैं। एडिटेड वीडियो को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : Rohit sharma ne virat ko badhai di papa banane per - Claimed By : फेसबुक यूजर- MON - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software