About: http://data.cimple.eu/claim-review/9b2dc18741ec063aa4b16cfe3cdc848236b1d4637a7a9b997c7908fd     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • कंकाल की वायरल तस्वीर मुंबई की बुजुर्ग महिला की नहीं बूम ने पाया कि तस्वीर नाइजीरिया की हैं, जहां एक पादरी ने अपनी बहन का मानव कंकाल रखा था नाइजीरिया में एक पादरी के घर के अंदर पाए गए एक मानव कंकाल की एक ग्राफिक फोटो वायरल हो रहा है । तस्वीर के साथ यह दावा किया गया है कि यह आशा सहानी का कंकाल है, जिसकी मौत के करीब एक साल बाद उनका मृत शरीर उनके फ्लैट से मिला था। तस्वीर में एक कंकाल देखा जा सकता है जो सोफे पर बैठी है। कई फेसबुक पेजों पर इस तस्वीर को एक कहानी के साथ शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि कैसे अपने करियर के लिए युवा पीढ़ी बुजुर्गों को अकेला छोड़ कर विदेशों में बस रही है। कैप्शन में लिखा है, "तस्वीर मुंबई के एक करोड़पति की लाश की है। वह एक करोड़पति बेटे की मां भी है। 10 महीने पहले उसकी मौत हो गई थी। कंकाल एक फ्लैट से बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये थी।" (बंगाली में मूल टेक्स्ट: ছবিটা মুম্বাইয়ের এক কোটিপতি মহিলার মৃতদেহ।। কোটিপতি NRI পুত্রের মাতা,, ১০ মাস আগে মারা গিয়েছিলেন।। ১৭ কোটি টাকার ফ্লাট থেকে মহিলার কঙ্কাল উদ্ধার করা হয়েছে।।) मुंबई के अंधेरी में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला आशा साहनी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बारे में उनके बेटे, ऋतुराज सहानी को तब पता चला जब वह कई महीनों बाद अपनी मां से मिलने आया। ऋतुराज को अपने फ्लैट में अपनी मां नहीं बल्कि उसका कंकाल मिला। यूएस में काम करने वाले ऋतुराज कथित तौर पर कठिन समय से गुजर रहे थे। उनकी पत्नी से उनका तलाक का मामला चल रहा था और इसलिए वे अपनी बीमार मां से मिलने नहीं आ सके। इस बारे में ज्यादा यहां पढ़ें। फैक्टचेक बूम ने एक रिवर्स इमेज सर्च चलाया और पाया कि कंकाल के अवशेष की तस्वीर मूल रूप से नाइजीरिया की है, जहां एक पादरी को अपने घर पर मानव कंकाल रखने के लिए पकड़ा गया था, जो कथित तौर पर उसकी बहन का था। यह घटना नाइजीरियाई राज्य ओगुन में हुई जहां एक पादरी को मानव कंकाल के साथ पकड़ा गया, जो संभवतः एक महिला की थी। एक नाइजीरियाई वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, "घर कीमकान मालकिन ने पादरी के घर में एक साल तक किराया नहीं देने के कारण उसे बेदखल कर दिया। बाद में उनके घर के भीतर मानव कंकाल मिला।" पादरी ने कथित तौर पर अपनी बहन का कंकाल रखा था, जिसकी मौत शायद छह साल पहले हुई थी।
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software