About: http://data.cimple.eu/claim-review/9b5290238a67a6e3e90c58cfd60fa66963d15046c9c9a6034a02f08a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कांग्रेस के स्थापना दिवस का पुराना वीडियो मनमोहन सिंह के बर्थडे के नाम पर वायरल - By: Ashish Maharishi - Published: Sep 30, 2019 at 05:31 PM - Updated: Sep 30, 2019 at 06:34 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का केक काटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस में उन्हें अपने जन्मदिन पर खुद से केक काटने की आजादी नहीं है। विश्वास टीम की पड़ताल में पता चला कि वायरल दावा फर्जी है। दरअसल असली वीडियो कांग्रेस के स्थापना दिवस का है। इस मौके पर मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को केक काटते हुए देखा गया था। वायरल वीडियो 27 दिसंबर 2018 का है। इस वीडियो को उस वक्त कांग्रेस के आधिकारिक यूटयूब चैनल पर भी अपलोड किया गया था। क्या है वायरल पोस्ट में जितेंद्र सोनी नाम के एक फेसबुक यूजर ने 27 सितंबर को 20 सेकंड का एक वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया : मनमोहन सिंह जी का दर्द सिर्फ वो खुद ही समझते हैं। कांग्रेस में उन्हें अपने जन्मदिन पर खुद से केक काटने तक की आज़ादी नहीं है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मनमोहन सिंह जी। इस वीडियो को गलत संदर्भ के साथ कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं। पड़ताल विश्वास टीम ने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें बाद राहुल गांधी केक का एक पीस प्लेट में डालकर मनमोहन सिंह को दिया। राहुल गांधी को जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। इससे एक बात तो साफ थी कि वीडियो सर्दी के मौसम का है,जबकि मनमोहन सिंह का जन्मदिन 26 सितंबर को आता है। विश्वास टीम ने इसके बाद वायरल वीडियो को InVID टूल में अपलोड करके कई वीडियो ग्रैब निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। हमें news18.com नाम की एक वेबसाइट पर एक वीडियो मिला। इस वीडियो में भी मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को केक काटते हुए देखा जा सकता है। खबर में बताया गया कि कांग्रेस के फाउंडेशन डे के दिन का यह वीडियो है। उस वक्त राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष थे। यह खबर 28 दिसंबर 2018 को पब्लिश की गई थी। पड़ताल के दौरान हमें इंडिया टुडे के यूटयूब चैनल पर भी ओरिजनल वीडियो मिला। इसमें बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ #CongressFoundationDay के अवसर पर पार्टी ऑफिस में केक काटा। इसके बाद हम ट्विटर पर गए। वहां हमने #CongressFoundationDay टाइप करके सर्च किया तो हमें ANI का एक ट्वीट मिला। इसमें हमें वही तस्वीरें मिलीं, जैसा कि वीडियो में दिख रहा था। ये ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं। वीडियो का सोर्स पता करने के लिए हम कांग्रेस के यूटयूब चैनल पर गए। कुछ देर की पड़ताल के बाद हमें ओरिजनल वीडियो आखिरकार यहां मिल ही गया। 27 दिसंबर 2018 को अपलोड किए गए इस वीडियो के बारे में बताया गया : Former PM Manmohan Singh and Congress President Rahul Gandhi cut a cake on Congress Foundation Day ओरिजनल वीडियो आप यहां देख सकते हैं। इसके बाद विश्वास न्यूज ने कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि देश में प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए पूरी मशीनरी एक्टिव है। वायरल वीडियो भी उसी का नतीजा है। पड़ताल के अगले चरण में विश्वास टीम ने जितेंद्र सोनी के अकाउंट की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता लगा कि यह यूजर लखनऊ का रहने वाला है। इस अकाउंट को जनवरी 2015 में बनाया गया था। इसमें वायरल कंटेंट ज्यादा शेयर किया जाता है। निष्कर्ष : विश्वास टीम की पड़ताल में पता चला कि मनमोहन सिंह के नाम पर वायरल हो रही पोस्ट गलत है। वायरल वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बर्थडे का नहीं, बल्कि 27 दिसंबर 2018 को कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर काटे गए केक का है। उस वक्त राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। मनमोहन सिंह और राहुल गांधी, दोनों ने मिलकर केक काटा था। - Claim Review : दावा किया जा रहा है कि जन्मदिन पर मनमोहन सिंह को अपना केक काटने की भी आजादी नहीं है। - Claimed By : फेसबुक यूजर जितेंद्र सोनी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software