About: http://data.cimple.eu/claim-review/9b899f3c1f43fe7ae646261c60e20cf78186251d3385a4c4fe499a2f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जापान में भूस्खलन का वीडियो हिमाचल में हालिया बादल फटने की घटना का बता किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला है। पानी के साथ बहते मलबे का यह वीडियो जापान में हुए भूस्खलन का है। इसका हिमाचल से कोई संबंध नहीं है। - By: ameesh rai - Published: Jul 14, 2021 at 06:48 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। हिमाचल में पिछले दिनों बादल फटने की घटना के बाद धर्मशाला के भागसू नाग इलाके में व्यापक नुकसान हुआ। इस प्राकृतिक आपदा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो हिमाचल की इस हालिया घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पानी के बहाव के साथ मकानों के मलबों, गाड़ियों को बहते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे हिमाचल की हालिया घटना का वीडियो बता रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला है। पानी के साथ बहते मलबे का यह वीडियो जापान में हुए भूस्खलन का है। इसका हिमाचल से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज Tricity helpline ने 12 जुलाई को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘पूरे हिमाचल में अलर्ट हो गया है… बादल फटने से तबाही होनी शुरू हो गई … भागसू नाथ, कांगड़ा, धर्मशाला, मैक्लॉडगंज, मनाली सब जगह बुरा हाल है… अगले चार दिन का अलर्ट है… उम्मीद करते हैं कि सब घर पर सेफ हो।’ इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। फेसबुक यूजर Anjaan Ramyand mandal%% ने भी इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे धर्मशाला, हिमाचल की घटना बताया है। इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल सोमवार 12 जुलाई को हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने का मामला सामने आया था। इसके बाद भागसू नाग क्षेत्र के पर्यटन स्थल में संपत्तियों का नुकसान देखने को मिला था। पानी के तेज बहाव से अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई और एक छोटे नाले ने उफनती नदी का रूप ले लिया। इसके बाद घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए विश्वास न्यूज ने सबसे पहले इसे InVID टूल पर डालकर इसके कीफ्रेम्स निकाले। कीफ्रेम्स पर गूगल रिवेर्स इमेज सर्च करने पर हमें इससे मिलते-जुलते ढेरों परिणाम इंटरनेट पर मिले। हमें #JapanLandslide नाम के ट्रेंड से किए गए ट्वीट में यही वायरल वीडियो मिला। Chaudhary Parvez नाम के ट्विटर हैंडल ने 3 जुलाई 2021 को इस वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए इसे जापान के Atami में हुए भूस्खलन की घटना बताया गया है। इस ट्वीट को यहां नीचे देखा जा सकता है। हमें यही वीडियो क्विंट हिंदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 6 जुलाई 2021 को ट्वीट की गई वीडियो स्टोरी में भी देखने को मिला। यहां भी इसे जापान में हुए लैंड स्लाइड यानी भूस्खलन की घटना ही बताया गया है। इस जानकारी के बाद हमने इस वाय़रल वीडियो को लेकर इंटरनेट पर और पड़ताल की। हमें हिन्दुस्तान टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 5 जुलाई 2021 को पोस्ट की गई एक वीडियो रिपोर्ट में वायरल वीडियो देखने को मिला। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 जुलाई को जापान के Atami शहर में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग गायब हो गए। इस रिपोर्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज की अबतक की पड़ताल से ये बात साफ हो चुकी थी कि वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं, बल्कि जापान का है। विश्वास न्यूज ने इस दावे की और पड़ताल के लिए हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के मंडी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज हंसराज से संपर्क किया। हमने उनके साथ वायरल वीडियो शेयर किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो हिमाचल का नहीं है। उन्होंने हिमाचल के धर्मशाला में हुई हालिया आपदा के वीडियो भी हमारे साथ शेयर किए। विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे को शेयर करने वाले फेसबुक पेज Anjaan Ramyand mandal%% को स्कैन किया। फैक्ट चेक किए जाने तक इस पेज के 657 फॉलोअर्स थे। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला है। पानी के साथ बहते मलबे का यह वीडियो जापान में हुए भूस्खलन का है। इसका हिमाचल से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : बादल फटने का यह वीडियो हिमाचल का है। - Claimed By : फेसबुक पेज Anjaan Ramyand mandal%% - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software